Delhi Red Fort explosion: राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किला के मेट्रो स्टेशन के पास कारों में हुए विस्फोट से 13 लोगों की मौत और दो दर्ज़न से ज्यादा लोगों के ज़ख़्मी होने की खबर है. विस्फोट कैसे हुआ अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है.
Trending Photos
)
Delhi Red Fort explosion: नई दिल्ली में सोमवार की शाम 6.52 बजे में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर हुए धमाकों में कई गाड़ियाँ जल गई. इस धमाके में अभी 13 लोगों के मरने की खबर है, और दो दर्ज़न से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. धमाकों के बाद आग बुझाने के लिए दर्ज़नों दमकल गाड़ियाँ, सिक्यूरिटी फोर्सेज और राहत- बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि विस्फोट एक i-20 कार में हुई थी, जिसमें 3 लोग भी सवार थे.
हादसे के बाद आसपास के इलाकों में चीख- पुकार मच गई. हादसे की आवाज़ दूर तक सुनी गई. सड़कों पर आग से जलती हुई गाड़ियाँ नज़र आ रही है. हादसे की चपेट में कारें, ऑटों और कई माल वाहक गाड़ियाँ भी आ गयी है. कई बाइक वाले भी इसकी जद में आ गए हैं. जहाँ हादसा हुआ वहां सड़कों पर काफी भीड़ थी, और आसपास वेंडर्स अपनी दुकानें भी लगाए हुए थे.
विस्सफोट के बाद अफरा - तफरी और भगदड़ मच गयी थी. सड़कों पर जली हालत में इंसानों के शव और जिस्म के टुकड़े पाए गए हैं. घायलों को नजदीकी लोक नायक अस्पताल में ले जाया गया है. अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.
विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में भीषण ट्रेफिक जाम लग गया है. आसपास की दुकाने और बाज़ार बंद कर दिए गए हैं.
धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. दिल्ली के बाद मुंबई सहित अन्य शहरों में भी सिक्यूरिटी बढ़ा दी गई है. सरकार ने नागरिकों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है.
धमाका कैसे हुआ अभी ये साफ़ नहीं हुआ है. क्या ये कोई आतंकवादी घटना है या फिर किसी गैस या किसी अन्य विस्फोटक सामान से हादसा हुआ है, अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है. सरकार मान रही है कि विस्फोट आतंकवादी हमला भी हो सकता है. पुलिस सभी एंगल से हादसे की जांच कर रही है.
घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. देश का गृह मंत्री, प्रधानमंत्री अपना दायित्व छोड़ बिहार में चुनाव जीतने को बिहार में धमकी और कट्टा का खेल कर रहे थे. ऐसे में इस विस्फोट की जिम्मेदारी लें . अपने पद से इस्तीफ़ा दें, ऐसी कमजोर सरकार देश को सुरक्षा नहीं दे सकती है.
ताज़ा -तरीन ऐसी खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam