Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2735001
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबांके बिहारी मंदिर ने हिंदू संगठनों को दिया करारा जवाब, कहा- मुसलमानों के बिना सबकुछ अधूरा

बांके बिहारी मंदिर ने हिंदू संगठनों को दिया करारा जवाब, कहा- मुसलमानों के बिना सबकुछ अधूरा

Banke Bihari Mandir on Muslim Artisans: पहलगाम हमले के बाद मुस्लिम कर्मचारियों के बहिष्कार की मांग पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भगवान की सेवा करने वालों का कोई धर्म नहीं होता. 

बांके बिहारी मंदिर ने हिंदू संगठनों को दिया करारा जवाब, कहा- मुसलमानों के बिना सबकुछ अधूरा

Banke Bihari Mandir on Muslim Artisans: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुछ हिंदू संगठन ने वृंदावन के मशहूर बांके बिहारी मंदिर में काम कर रहे मुस्लिम कर्मचारियों का बिहिष्कार करने की मांग की थी, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने इन मांगों को सख्ती से खारिज कर दिया है. मंदिर समिति ने कहा कि भगवान की सेवा करने वालों का धर्म नहीं देखा जाता. सभी लोग यहां बरसों से भाईचारे के साथ काम कर रहे हैं. किसी को भी उनकी आस्था या नाम से नहीं हटाया जाएगा. मंदिर ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की.

बांके बिहारी मंदिर के पुजारी और प्रशासन समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने 28 अप्रैल को साफ कहा कि मुस्लिमों का बहिष्कार करना सही नहीं है. उन्होंने बताया कि दशकों से मुस्लिम कारीगर और बुनकर भगवान बांके बिहारी के लिए कपड़े, मुकुट और चूड़ियां बनाते आ रहे हैं. इनमें से कई मुसलमानों की भगवान बांके बिहारी में गहरी आस्था भी है और वे मंदिर दर्शन करने भी आते हैं. 

हिंदू संगठनों ने की थी ये अपील
वहीं, मथुरा-वृंदावन में कुछ लोगों ने हिंदू दुकानदारों और श्रद्धालुओं से मुस्लिम समुदाय के साथ कारोबार न करने की अपील की थी. कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने मुस्लिम दुकानदारों से कहा था कि वे अपने दुकानों पर मालिक का नाम लिखें ताकि लोग पहचान सकें. इस पर बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि वृंदावन में भगवान के लिए जो खूबसूरत मुकुट और चूड़ियां बनती हैं, उनमें मुस्लिम कारीगरों का बड़ा योगदान है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुजारी ने नफरती को दिया करारा जवाब
उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और हम सरकार के साथ हैं लेकिन वृंदावन में हिंदू और मुसलमान आपस में मिल-जुलकर शांति और भाईचारे के साथ रहते हैं. ज़्यादातर पुजारी और स्थानीय लोग गोस्वामी की बात से सहमत थे. 

मुस्लिम दुकानदार ने क्या कहा?
वहीं, मंदिर से कुछ ही दूर, जावेद अली, 'स्टार मुकुट' नाम से एक दुकान चलाते हैं और उन्हें कहा गया था कि या तो वे ऐसा करें या बाहर चले जाएं. उन्होंने कहा कि पुजारियों के रुख ने उन्हें बहुत ज़रूरी राहत दी है. उन्होंने आगे कहा कि वे (प्रदर्शनकारी) मेरी दुकान पर आए और हमसे साइनबोर्ड पर मालिक का नाम लिखने को कहा. मैं 20 साल से ज़्यादा समय से यह दुकान चला रहा हूँ. मेरे पिता यहां दर्जी का काम करते थे. जब भी कोई ग्राहक कुछ खरीदता है, तो मैं आमतौर पर उन्हें अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखी बिल रसीद देता हूं. हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. बांके बिहारी के आशीर्वाद से यह जगह हमेशा शांतिपूर्ण रहती है." 
 
हिंदू कारोबारी को मुस्लिम कारोबारी को नहीं है दिक्कत
वहीं, मुस्लिम दुकानदार के बगल में निखिल अग्रवाल का दुकान है. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी कोई समस्या नहीं हुई और वे अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं. पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

TAGS

Trending news