)
लखनऊ: शिया मज़हबी रहनुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने सनीचर देर रात लखनऊ के इमामबाड़ा में जारी अपना धरना मुज़ाहिरा खत्म करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि योगी हुकूमत ने उनकी सारी मांगें मान ली हैं, इसके बाद वह अपना धरना खत्म कर रहे हैं. मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि योगी हुकूमद ने घरों में रखे ताज़िए रखने की इजाजत दे दी है, जबकि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मजलिसों का इनेकाद भी हो सकेगा. मौलाना के ऐलान के बाद धरने पर बैठे सभी अजादारी अपने घरों को वापस लौट गए.
धरने पर बैठे मौलाना कल्बे जव्वाद की मांगें मानते हुए हुकूमद ने यूपी के सभी जिलों के लिए नया हुक्म जारी कर दिया. नए अहकामात के मुताबिक घरों में ताज़िए रखने और अज़ादारी पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी. हुकूमत ने सभी जिलों के उलेमाओं की फहरिस्त फोन नंबर के साथ मांगी है. उलेमाओं को 24x7 कभी भी किसी मसले के लिए कॉल की जा सकती है. दाखिला सेक्रेटरी को खास तौर पर मुहर्रम के लिए मुकर्र किया गया है. सवा 2 महीने तक मुहर्रम कि इंतेज़ाम पर दाखिला सेक्रेटरी 24 घंटे नज़र रखेंगे. सभी उलेमा अपने जिलों के एसपी और एसएसपी से इंतेज़ामात को लेकर मुलाकात करेंगे.
आपको बता दें कि मौलाना कल्बे जवाद ने मुहर्रम के महीने में मातम, मजलिसें और ताजियों के जुलूस पर हुकूमत की जानिब से रोक लगाए जाने पर नाराज़गी ज़ाहिर की थी और लखनऊ के इमामबाड़ा में धरने पर बैठ गए थे. योगी हुकूमत ने ये पाबंदियां कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर जारी की थीं. मौलना जवाद की हुकूमत से मांग थी कि मातम, मजलिस और ताजिया रखने के लिए हुकूमत इजाजत दे. उन्होंने कहा था कि अगर हुकूमत उनकी मांगें नहीं मानती है तो वह अपनी गिरफ्तारी देंगे. अब योगी सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं.
Zee Salaam LIVE TV