)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की मुश्किलें में आए दिन इज़ाफ़ा होता जा रहा है. अब लखनऊ (Lucknow) में वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ये एफआईआर (FIR) शिया आलिम मौलाना कल्बे जवाद की तरफ से दायर की गई है. मौलाना कल्बे जवाद की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. दर्ज FIR में कहा गया है कि वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) ने इस्लाम और मुसलमानों को लेकर तौहीन आमेज़ बात कही है. रिजवी पर ये आरोप भी लगा है कि उन्होंने अपनी किताब में भारत को बदनाम किया है.
किताब 'मोहम्मद' पर मचा है बवाल
दरअसल, हालिया दिनों वसीम रिजवी अपनी 'मोहम्मद' को लेकर सुर्खियों में है. उनकी किताब 'मोहम्मद' पर बवाल मचा है. मुस्लिम समुदाय रिजवी पर आगबबूला है. अब तक मुल्क भर में वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.
आखिर क्या है किताब 'मोहम्मद' में
वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) ने अपनी किताब 'मोहम्मद' में इस बात को उजागर करने का दावा किया है कि आखिर इस्लाम में आतंकवादी विचार क्यों है? इसके अलावा रिजवी ने पैगंबर मोहम्मद के चरित्र को भी दर्शाने का दावा किया है.. वसीम रिजवी का दावा है कि किताब पूरी तरह से फैक्ट्स पर आधारित है और इसे लिखने के लिए 300 से ज्यादा किताबों और मुस्लिम ग्रंथों का रिफरेंस लिया गया है.
गौरतलब है कि रिजवी को लेकर ये तूफान पहली बार नहीं खड़ा हुआ है, बल्कि इससे पहले भी रिजवी ने अपने विवादित इकदाम की वजह से सुर्खियां हासिल की थीं. उन्होंने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर कुरान की 24 आयतों को कट्टरता और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला बताया था और इन आयतों को कुरान से निकालने का आदेश देने की मांग की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी.
Zee Salaam Live TV: