)
नई दिल्ली: शिया मज़हबी रहनुमा कल्बे जव्वाद के ज़रिए मुहर्रम के जुलूस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई अर्ज़ी वापस ले ली गई है. अर्ज़ी
इसलिए वापस ली गई क्योंकि मुहर्रम गुज़र चुका है और अर्ज़ी अब बेमानी हो गई थी. वहीं जजों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जव्वाद ने अपनी पुरानी अर्ज़ी की जानकारी छिपाई. यह नहीं बताया कि इसी मांग पर पहले भी सुनवाई हो चुकी है.
बता दें कि इससे पहले मुहर्रम का जुलूस निकालने की इजाजत मांगने वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इससे जुड़ा कोई भी ऐसा हुक्म नहीं दिया जा सकता जो पूरे मुल्क पर लागू हो.
वहीं शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने अपनी अर्जी में कहा था कि पूरे एहतियात के साथ जुलूस निकालने की इजाजत दी जानी चाहिए जिस तरह जगन्नाथ पुरी यात्रा को इजाज़त दी गई थी. इस पर अदालत ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस किसी एक खास जगह पर नहीं होता. जहां पर एहतियात बरती जा सके, जबकि जगन्नाथ पुरी यात्रा का मामला एक खास जगह से जुड़ा है.
Zee Salaam LIVE TV