Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam662308
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमौलाना तौकीर रज़ा ने कहा हुकूमत से कुछ उम्मीद मत करो,तबलीगी जमात को फंसा रही है

मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा हुकूमत से कुछ उम्मीद मत करो,तबलीगी जमात को फंसा रही है

मौलाना तौकीर का  Video Viral मुसलमानों ने अपनी जुमे की नमाज को छोड़कर बहुत बड़ी कुर्बानी दी है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है.

मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा हुकूमत से कुछ उम्मीद मत करो,तबलीगी जमात को फंसा रही है

बरेली: सोशल मीडिया पर इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल(IMC)के सद्र मौलाना तौकीर रजा खां का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें तौकीर रजा तबलीगी जमात की हिमायत कर रहे हैं. तौकीर रज़ा ने वीडियों में भड़काऊ बयान दे रहे हैं कि हुकूमत बेईमान है इससे कुछ उम्मीद मत करो ऊपर वाले से दुआ करो. ये वीडियो बरेली का बताया जा रहा है.

गौरतलब है मुल्क में इस दौरान बहुत ही संजीदा माहौल है लेकिन ऐसे में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इनदिनों कोरोना से पूरी दुनिया लड़ रही है.वहीं ऐसे समय में कुछ लोग अपने बयानों से जहर उगलने का काम कर रहे हैं. तौकीर रजा जैसे मौलाना भी COVID-19 जैसी खतरनाक महामारी को मज़हबी चश्मे से देख रहे हैं.

मौलाना तौकीर रजा वायरल वीडियो में एक मस्जिद में कुछ लोगो से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. मौलाना तौकीर रजा ने वीडियो में कहा, "तबलीगी काउंसिल बेकसूर है, सारी गलती हुकूमत की है.वह ठीक से काम नहीं कर रही है और लोगों में नफरत पैदा कर रही है."

Add Zee News as a Preferred Source

मौलाना तौक़ीर यहीं नहीं रुके उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि कोरोना में हुकूमत तुम्हारी कोई मदद नहीं करेगी. ऊपर वाले पर यकीन करो क्योंकि सरकार बेईमान है और वह अपनी सारी नाकामी सामने आने के समय कोरोना पर लाद देगी. मुसलमानों ने अपनी जुमे की नमाज को छोड़कर बहुत बड़ी कुर्बानी दी है लेकिन हुकूमत कुछ नहीं कर रही है.

बता दें कि 13 मार्च से 15 तक कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी प्रोग्राम बावजूद भी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात का एक बहुत बड़ा प्रोग्राम हुआ था, जिसमें करीब 7,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. फिस इसके बाद जमात के प्रोग्राम में शामिल हुए लोग मुल्क के अलग-अलग हिस्सों में चले गए. जिससे बड़े स्तर पर कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ गया है.

TAGS

Trending news