)
लखनऊ: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में भूमिपूजन के लिए जाएंगे. इसको लेकर शिया मज़हबी रहनुमा ने ऐतराज़ ज़ाहिर किया है. उन्होंने कहा है कि इस वक्त मंदिर की तामीर नहीं होना चाहिए थी, जब कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है.
शिया मज़हबी रहनुमा मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते इस वक्त लोगों की जिंदगियों को बचाया जाना सबसे ज़रूरी है. जब दुनियाभर तमाम मन्दिर, मसाजिद, काबा बंद कर दिए हैं, ऐसे में मंदिर की तामीर की पहल कैसे की जा सकती है.
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर ने कहा कि वज़ीरे आज़म को वहां अभी नहीं जाना चाहिए, अगर वहां भूमिपूजन होगा तो मजमा लगेगा. जिस तरह दिल्ली में निज़ामुद्दीन में जो हुआ. तो क्या अयोध्या में भी कुछ इसी तरह होने वाला है.
Zee Salaam LIVE TV