मृतक छात्र के माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं और घटना के वक्त वह दोनों अपने घर के क्लिनिक में ही मरीजों को देख रहे थे.
Trending Photos
)
चंडीगढ़ः हरियाणा के करनाल जिले में एमबीबीएस फाइनल ईयर के एक छात्र ने इतवार को अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से कथित तौर पर गोली कर आत्महत्या कर ली. निसिंग पुलिस स्टेषन के थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आर्यमन (23) के रूप में की गई है. आर्यमन के माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं. उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और वह अमेरिका में रहती हैं.
बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था
सिंह ने कहा, ’’आर्यमन ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को सिर में गोली मार ली. उसके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और घर पर ही निजी क्लिनिक चलाते हैं. वह बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था और पिछले महीने घर आया था.’’ अजायब सिंह ने बताया, ’’गुरुग्राम के एक अस्पताल में आर्यमन का मनोरोग का इलाज चल रहा था.’’
हादसे के वक्त अभिभावक भी घर में थे मौजूद
पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त उसके माता-पिता घर के ग्राउंड फलोर पर मरीजों को देख रहे थे. उन्होंने कहा, ’’आर्यमन ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया, अपने पिता की बंदूक ली और खुद को गोली मार ली मृतक के परिवार का कहना है कि ऐसा कोई संकेत नहीं था कि आर्यमन किसी बात को लेकर नाराज था और वह इतना बड़ा कदम उठाएगा.’’ .
Zee Salaam embed