Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2703614
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभारत विरोधी बयानबाजी के बाद, बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर और PM मोदी के बीच इन मुद्दों पर होगी बैठक!

भारत विरोधी बयानबाजी के बाद, बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर और PM मोदी के बीच इन मुद्दों पर होगी बैठक!

Bangladesh News: बांग्लादेश के साथ उतार-चढ़ाव वाले रिश्तों के बीच दोनों मुल्क के प्रमुख की अधिकारिक बैठक होने वाली है. इस बैठक के लिए बांग्लादेश ने भारत से की थी गुजारिश. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

भारत विरोधी बयानबाजी के बाद, बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर और PM मोदी के बीच इन मुद्दों पर होगी बैठक!

Bangladesh News: पिछले साल भारत का पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, और सत्ता परिवर्तन के बाद से ही दोनों मुल्कों की रिश्तों में करवाहट देखने को मिली है. इन सब के बीच बांग्लादेश की ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे भारत नाखुश है. इस बीच बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात बैंकॉंक में हो सकती है. इस मुलाकात दोनों नेताओं के बीच पहली अधिकारिक मुलाकात होगी. 
 
दरअसल, बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन होने वाला है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री और मोहम्मद यूनुस भी शरीक होंगे, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है. बांग्लादेश में रोहिंग्या के जुड़े मामलों पर सरकार का मुख्य सलाहकार खलीलुर रहमान ने बुधवार 2 अप्रैल को एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान काहा कि वह भारत से इस बातचीत (दोनों नेताओं के बीच) आयोजित करने की गुजारिश की थी. उन्होंने कही कि इस बैठक के होने की पूरी  उम्मीद है. खलीलुर रहमान ने कहा कि बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता, युनूस सरका से भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश को उसकी इतिहास याद दिलाई
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यूनुस को एक पत्र लिखकर आपसी संवेदनशीलता की जरूरत पर रोशनी डाला, बांग्लादेश की आजादी, मुक्ति संग्राम की साझा इतिहास का जिक्र किया था. प्रधानमंत्री ने यूनुस को यह पत्र बांग्लादेश राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर लिखा था. इस पत्र में दोनों देशों के रीणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने की बात कही गई था. बता दें कि बैंकॉक में इस सम्मेलन को बांग्लादेश होस्ट कर रहा है. 

बांग्लादेश ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर विवादित बयान दिया था.
गौरतलब है कि बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस पिछले 27 से 29 मार्च के बीच चीन के दौरे पर थे. 28 मार्च को उन्होंने चीन के राष्ट्रपित के एक साथ बैठक हुई. इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने भारत के लिए एक विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत का नोर्थ-ईस्ट के सात राज्य जिन्हें सेवन सिस्टर कहा जाता है, वे सभी लैंड लॉक जमीन हैं, और उनका समुद्र से कोई कनेक्शन नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश इस इलाके में अकेला गार्डियन है. उन्होंने चीन के राष्ट्रपति से कहा कि पूर्वोत्तर का क्षेत्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रधानमंत्री मोदी के इस सलाहकार ने कह दी ये बात 
इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सलाहकार कमेटी के एक मेंबर संजीव सान्याल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बांग्लादेश में चाइना इंवेस्टमेंट करने के लिए पूरी तरह आजाद है. लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों को लैंड लॉक्ड बताते हुए चीन को उस इलाके में इंवेस्टमेंट कराने की अपील हैरान करने वाली है. 

 

 

 

 

TAGS

Trending news