Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2648873

J&K News: महबूबा का उमर अब्दुल्ला पर बड़ा हमला, कहा- बीजेपी को न...

Mehbooba Mufti attacks Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को मूर्खता बताया था. उन्होंने कहा था कि  भाजपा से अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करना मूर्खता होगी, क्योंकि भाजपा ने ही 370 को हटाया था.

J&K News: महबूबा का उमर अब्दुल्ला पर बड़ा हमला, कहा- बीजेपी को न...

Mehbooba Mufti attacks Omar Abdullah: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को सीएम उमर अब्दुल्ला से कहा कि वह जम्मू कश्मीर विधानसभा के कामकाज के नियम बनाते समय आर्टिकल 370 और 35ए को हटाने के केंद्र के फैसले का समर्थन करने से बचें. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने चेताया कि इस तरह का कदम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा आर्टिकल 370 और 35ए को निरस्त करने के लिए उठाए गए ‘‘अवैध और असंवैधानिक’’ कदमों को वैध बना देगा. पीडीपी अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र के निर्णय के पक्ष में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद, कई कानूनी विशेषज्ञों का मानना ​​है कि संसद सहित किसी भी प्राधिकरण द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भाजपा इन अधिकारों को बहाल नहीं कर सकती है, लेकिन संभावना है कि भारत को एक राष्ट्र के रूप में जल्द या बाद में ऐसा करना होगा. जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा किसी भी तरह का समर्थन इस दावे को कमजोर करेगा और राज्य के दर्जे को कमतर करेगा. हमें अपने तर्कों और विमर्श को जीवित रखना होगा.’’ 

Add Zee News as a Preferred Source

आर्टिकल 370 की बहाली की मांग है मूर्खता
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को मूर्खता बताया था. उन्होंने कहा था कि  भाजपा से अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करना मूर्खता होगी, क्योंकि भाजपा ने ही 370 को हटाया था. हालांकि हम इस मुद्दे को जिंदा रखेंगे. हमारा राजनीतिक रुख कभी नहीं बदलेगा. हम इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे. हम इस पर बात करते रहेंगे और उम्मीद करते हैं कि कल जब केंद्र में सरकार बदलेगी, देश में नई व्यवस्था होगी तो हम इस पर चर्चा करेंगे और जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ हासिल कर पाएंगे.

गौरतलब है कि दूसरी बार बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने के बाद से मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 को रद्द कर दिया था. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में जमकर बवाल मचा था. साथ ही सरकार ने जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया था. वहां कई सालों तक मोबाइल सेवा को समाप्त कर दिया गया था.

TAGS

Trending news