Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam971260

मर्सिडीज बेंज ने लाॅन्च की एक नई कार, भारतीय बाजार में इतने करोड़ है इसकी कीमत

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन श्वेंक ने कहा कि एएमजी जीएलई 63 एस मैटिक प्लस कूपे को पेश किए जाने से लक्जरी कार सेगमेंट में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है. भारत में इस कार की कीमत 2.07 करोड़ रुपये है.

AMG GLE 63 S 4MATIC Plus Coupe
AMG GLE 63 S 4MATIC Plus Coupe

नई दिल्लीः जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंच ने सोमवार को अपनी नई परफॉर्मेंस कार ‘एएमजी जीएलई 63 एस मैटिक प्लस कूपे’ पेश की है. इसकी देशभर में शोरूम कीमत 2.07 करोड़ रुपये है. मर्सिडीज बेंज इंडिया ने सोमवार को कहा कि इस मॉडल में 4-लीटर का इंजन लगा है जो 612 एचपी की ऊर्जा देता है. यह कार शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 3.8 सेकेंड में पकड़ लेती है. इसकी अधिकतम गति सीमा 280 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

भारत में उपलब्ध मर्सिडीज बेंज का 12वां मॉडल
कंपनी की एएमजी परफॉर्मेंस कार सिरीज में यह भारत में उपलब्ध 12वां मॉडल है. मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन श्वेंक ने कहा कि एएमजी पोर्टफोलियो हमारे लिए सबसे तेजी से बढ़ता सेगमेंट है. एएमजी जीएलई 63 एस मैटिक प्लस कूपे को पेश किए जाने से लक्जरी प्रदर्शन खंड में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है. 

टाटा मोटर्स इस त्योहारी सीजन में पेश करेगी मिनी एसयूवी पंच
घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान अपनी मिनी एसयूवी पंच पेश करेगी. कंपनी ने कहा कि पंच एच 2एक्स अवधारणा पर आधारित है. कंपनी ने ऑटो एक्सपो-2020 में इस अवधारणा को पेश किया था. कंपनी ने कहा कि पंच को इस साल दिवाली तक पेश किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने इसका और ब्योरा नहीं दिया है. टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार इकाई) शैलेश चंद्रा ने कहा कि नाम के अनुरूप टाटा पंच एक पाॅवरफुल वाहन है. इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

टीवीएस ने एनटीओआरक्यू 125 रेस संस्करण स्कूटर बांग्लादेश में उतारा 
उधर, दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपना एनटीओआरक्यू 125 रेस संस्करण स्कूटर ढाका, बांग्लादेश में उतारा है. कंपनी ने कहा है कि 125 सीसी के इस स्कूटर को युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष-अंतरराष्ट्रीय कारोबार आर दिलीप ने कहा कि कंपनी ने हमेशा अपने ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी वाले उत्पाद पेश करने पर ध्यान केंद्रित किया है. टीवीएस एनटीओआरक्यू 125 रेस संस्करण के जरिये हमने बांग्लादेश के युवाओं के लिए एक आकर्षक, नवोन्मेषी और आधुनिक उत्पाद उतारा है.

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news