Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam753364
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमरकज़ी वज़ीर मुमलिकत सुरेश अंगाड़ी का कोरोना के चलते इंतेकाल, AIIMS में चल रहा था इलाज

मरकज़ी वज़ीर मुमलिकत सुरेश अंगाड़ी का कोरोना के चलते इंतेकाल, AIIMS में चल रहा था इलाज

पीएम मोदी ने उनके इंतेकाल पर दुख का इज़हार करते हुए ट्वीट किया- 'सुरेश अंगाड़ी बेहतरीन कारकुन थे. कर्नाटक में पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए उन्‍होंने अथक मेहनत की.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्‍ली: मोदी हुकूमत में मरकज़ी वज़ीरे मुमिलकत (राज्य) बराए रेल सुरेश अंगाड़ी का कोरोना के चलते आज इंतेकाल हो गया है. उनका AIIMS में इलाज चल रहा था. करीब रात साढ़े 8 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. वह कर्नाटक से ताल्‍लुक रखते थे. वह बेलगावी सीट से लोकसभा मेंबर थे. उन्‍होंने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने जानकारी ट्वीटर पर शेयर की थी. 

पीएम मोदी ने उनके इंतेकाल पर दुख का इज़हार करते हुए ट्वीट किया- 'सुरेश अंगाड़ी बेहतरीन कारकुन थे. कर्नाटक में पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए उन्‍होंने अथक मेहनत की. उनके इंतेकाल की खबर दुखद है. इस दुख की घड़ी में मेरी भावनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. ऊं शांति.'

इसके अलावा राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सुरेश अंगाड़ी के इंतेकाल की खबर से हैरान हूं. उन्‍होंने अपने शोबे बेलगावी और कर्नाटक के लोगों के लिए अथक काम किया.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news