Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam700713
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपतंजलि की कोरोना दवा पर हुकूमत ने जारी किया नोटिस, लाइसेंस हो सकता है रद्द

पतंजलि की कोरोना दवा पर हुकूमत ने जारी किया नोटिस, लाइसेंस हो सकता है रद्द

आलमी महामारी कोरोना से निपटने के लिए योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने मंगल को दावा किया कि पतंजलि ने कोरोना को शिकस्त देने के लिए एक दवा तैयार कर ली है. दवा किया गया है कि इस दवा से कोरोना की बीमारी हफ्ते भर में ठीक हो जाती है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

उत्तराखंड: आलमी महामारी कोरोना से निपटने के लिए योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने मंगल को दावा किया कि पतंजलि ने कोरोना को शिकस्त देने के लिए एक दवा तैयार कर ली है. दवा किया गया है कि इस दवा से कोरोना की बीमारी हफ्ते भर में ठीक हो जाती है. मीडिया में इस खबर के सामने आने के कुछ ही देर बाद आयुष मंत्रालय (Ministry Of Ayush) ने इस दावे पर हुकूमत का मौकफ साफ करते हुए कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. 

पतंजलि योगपीठ की दवा के दावे के बाद उत्तराखंड के आयुष मेहकमा ने भी ये बात साफ की है कि उन्होंने कोरोना से जुड़ी किसी दवा को लाइसेंस नहीं दिया. मेहकमा आयुष का कहना है कि दिव्य फार्मेसी ने कोरोना से जुड़ी किसी तरह की दवा के लाइसेंस के लिए दरख्वास्त नहीं दी गई और न ही उन्हें इस से मुतअल्लिक कोई लाइसेंस दिया गया है. उन्हें सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर और बुखार की दवा के लिए लाइसेंस दिया गया है. उत्तराखंड से मिली इस मंज़ूरी में CORONIL को बुखार खांसी और इम्यूनिटी में मददगार बताया गया है. इस अप्रूवल में कोरोना वायरस का कोई ज़िक्र नहीं है.

अब जिस तरह से आयुष मेहकमा के नोटिस में चीजें आई हैं उसके बाद से अब दिव्य फार्मेसी को नोटिस जारी किया जा रहा है. अगर उनकी तरफ से नोटिस का इत्मिनान बख्श जवाब नहीं दिया जाता है तो फिर वज़ारत की जानिब से दिया गया ये लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगल को कोरोना की आयुर्वेदिक दवा बताकर 'कोरोनिल' को लॉन्च किया. उन्होंने कोरोनिल (CORONIL) टेबलेट से कोरोना के मरीजों के ठीक होने का दावा किया है. बाबा रामदेव ने दावा किया कि 'कोरोनिल' दवा के इस्तेमाल से महज़ एक सप्ताह में कोरोना मरीज ठीक हो जाता है. 

'कोरोनिल' (CORONIL) नाम की इस दवा के साथ इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए पतंजलि ने 'दिव्य कोरोना किट' भी बनाई है, जिसमें कोरोनिल के अलावा श्वासारि वटी और दिव्य अणु तेल भी है. पतंजलि योगपीठ ने ये भी दावा किया कि हफ्ते भर में पूरे मुल्क में 'कोरोनिल' दवा उपलब्ध होगी.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news