)
आगरा: कोरोना के इस संजीदा वक्त में वायरस से इस जंग में सरपरस्त बन कर आए पुलिस अहलकारों पर हमले की ख़बर खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं.आगरा में भी अपनी ड्यूटी निभा रही पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है. आगरा के यमुनापार इलाके की एक बस्ती में दोरोगा विकास राणा पर मकामी उपद्रवियों ने उस वक्त हमला बोल दिया जब वो लॉकडाउन पालन कराने की बात कर रहे थे.
नुनिहाई थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक के मुताबिक उपद्रवियों ने दारोगा विकास राणा और कांस्टेबल रविंद्र पर ईंट-पत्थर से हमले किए. इस पथराव में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. साथी पुलिस अहलकारों ने दारोगा विकास राणा को इलाज के लिए आगरा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना आगरा के शाहदरा चुंगी में मौजूद बघेल बस्ती की है.
इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दारोगा विकास राणा कांस्टेबल रविंद्र के साथ हमेंशा की तरह गश्त पर निकले थे. वह बघेल बस्ती पहुंचे. वहां बाहर घूम रहे कुछ लोगों को दारोगा ने घर में रहने के लिए कहा. कुछ उपद्रवियों को दारोगा विकास राणा की बात नागवार गुज़री. जिसके बाद उपद्रवी उनसे भिड़ गए. दारोगा विकास राणा ने सख्ती दिखाई तो उपद्रवियों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए.
पत्थरबाजी के दौरान एक पत्थर दारोगा विकास राणा के सिर में आकर लग गया. उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. कांस्टेबल रविंद्र ने इसकी ख़बर अधिकारियों को दी. मौके पर पुलिस की बैकअप फोर्स पहुंची. पुलिस अहलकारों ने विकास राणा को इलाज के लिए फिरोजाबाद रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. आगरा पुलिस दारोगा पर हमला करने वाले उपद्रवियों की खोज में जुट गई है.
Watch Zee Salaam Live TV