Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam958168
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअखिलेश ने SP की साइकिल रैली में किया बड़ा दावा, कहा- इतनी सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार

अखिलेश ने SP की साइकिल रैली में किया बड़ा दावा, कहा- इतनी सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले कहा कि अभी तक तो हम 350 बोलते थे लेकिन जिस तरह की नाराजगी जनता के बीच में है, हो सकता है हम 400 सीटें जीत जाएं.

 लखनऊ में समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली
लखनऊ में समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के सदर अखिलेश यादव ने जुमेरात को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराजगी को देखकर लगता है कि सपा राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीत लेगी. सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सरकार हर मुद्दे पर नाकाम है. अभी तक तो हम 350 बोलते थे लेकिन जिस तरह की नाराजगी जनता के बीच में है, हो सकता है हम 400 सीटें जीत जाएं. आज तो हालत ऐसी है कि भाजपा के पास प्रत्याशी कम पड़ जाएंगे. प्रत्याशी टिकट ही नहीं मांगेंगे. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने में पूरी तरह से नाकाम होने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन ने जनता को धोखा दिया और बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई.

भाजपा ‘मेनिफेस्टो’ नहीं बल्कि ‘मनीफेस्टो’ बनाती है
अखिलेश ने कहा कि पिछले इतवार को मिर्जापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में कहा था कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में जारी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र का हर वादा पूरा कर दिया है. मगर सच्चाई यह है कि भाजपा ने अभी तक अपना घोषणापत्र खोलकर देखा भी नहीं है. उन्होंने भाजपा पर राजनीति को जनसेवा नहीं बल्कि कारोबार का जरिया बनाने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग ‘मेनिफेस्टो’ नहीं बल्कि ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं. इनके लिए राजनीति एक बिजनेस है. भाजपा का धोखा जनता ने देख लिया है. भाजपा के पास काम करने की कोई संस्कृति नहीं है अगर रही होती तो शायद कुछ काम भी किए होते.

प्रदेश सरकार पर विफलता का आरोप 
अखिलेश ने उत्तर प्रदेश को कुपोषण के मामले में, गंगा में शव बहाने, लाशों पर से कफन उतारने, कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की कालाबाजारी करने, पंचायत चुनाव में ड्यूटी कराकर शिक्षकों की बलि देने, बेगुनाह लोगों को जेल में डालने, विशेष धर्म और जाति के लोगों पर अत्याचार करने, बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाकर अपनी नाकामी छिपाने और हिरासत में मौत के मामले में नंबर एक राज्य करार देते हुए इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news