Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3006916

Sambhal: जामा मस्जिद पर फिर से हुआ विवाद, ASI की टीम को रोकने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Sambhal Jama Masjid News: संभल जामा मस्जिद में सर्वे करने गई ASI की टीम को मस्जिद के मुख्य गुंबद में कथित तौर पर प्रवेश नहीं करने दिया गया. साथ ही ASI की टीम के साथ मस्जिद कमेटी के लोगों ने बुरा बर्ताव किया. इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

Sambhal: जामा मस्जिद पर फिर से हुआ विवाद, ASI की टीम को रोकने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Sambhal Jama Masjid News: संभल के शाही जामा मस्जिद में निरीक्षण को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है. ASI ने आरोप लगाया है कि संभल जामा मस्जिद कमेटी के लोग मस्जिद के अंदर ASI की टीम को दाखिल नहीं होने दिया और उनके साथ गाली-गलौज की गई. इस घटना के बाद 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और दूसरे की तालाश जारी है.

दरअसल, 8 अक्टूबर के दिन ASI के अधिकारियों की टीम संभल जामा मस्जिद के गुंबद का निरीक्षण के लिए पहुंची थी, लेकिन कथित तौर पर मस्जिद इंतजामिया कमेटी के लोगों ने ASI की टीम को मस्जिद के मुख्य गुंबद में प्रवेश नहीं करने दिया. ASI के अधिकारियों ने मस्जिद कमेटी पर बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है. 

ASI की शिकायत पर पुलिस ने ली एक्शन
इस घटना के बाद ASI के अधिकारी ने पुलिस थाने में मस्जिद इंतजामिया कमेटी के दो आरोपी हाफिज और मोहम्मद काशिफ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी मोहम्मद काशिफ की तलाश कर रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ASI ने की सुरक्षा की मांग
वहीं, ASI की टीम ने जामा मस्जिद के निरीक्षण करने के लिए सुरक्षा की मांग की है. बता दें कि संभल जामा मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकार क्षेत्र में आती है. यानी इस मस्जिद का संरक्षण यह विभाग करता है. हाल ही में हाई कोर्ट ने जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई, मरम्मत आदि के आदेश दिए हैं. 

संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
इस पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के लोग मस्जिद के संरक्षण कार्यों में लगातार बाधा डालते आ रहे हैं. साल 2024 में संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पुलिस और मुस्लिम समाज के लोगों के बीच हिंसा हो गई थी. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news