Border Dispute: मिजोरम पुलिस ने Assam CM 'सरमा' के खिलाफ दर्ज की FIR
Advertisement

Border Dispute: मिजोरम पुलिस ने Assam CM 'सरमा' के खिलाफ दर्ज की FIR

उन्होंने कहा कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

File Photo

आइजोल: मिजोरम पुलिस (Mizoram Police) ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma), राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ कत्ल की कोशिश और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किये गए हैं.

इस बीच मिजोरम के कुछ अफसरों के खिलाफ असम प्रशासन ने नोटिस जारी किए थे. असम पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि इन अधिकारियों को 28 जुलाई को समन जारी किये गये थे. इससे पहले कछार जिले के लैलापुर में असम और मिजोरम पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें असम पुलिस के पांच कर्मी और एक निवासी की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक अन्य घायल हो गए थे. इस मामले के संबंध में एक मामला धोलाई पुलिस थाने में दर्ज है.

ZEE SALAAM LIVE TV

Trending news