भारतीय जनता पार्टी के IT CELL के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित 'मालवीय' ने इस वीडियो को शेयर करते हुए चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की है. मालवीय ने बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भी आलोचना की और उन पर आरोप लगाया है कि वह ऐसे विधायकों को संरक्षण देते हैं.
Trending Photos
)
बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले सत्ताधारी TMC के विधायक नरेन चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मिडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह भाजपा के वोटरों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. नरेन चक्रवर्ती वीडियो में कह रहे हैं कि अगर बीजेपी को वोट दिया तो चुनाव के बाद देख लेंगे. इसके साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि यदि भाजपा को वोट दिया तो उनका बंगाल में रहना मुश्किल हो जाएगा और काम-धंधा भी मिलना बंद हो जाएगा.
भारतीय जनता पार्टी के IT CELL के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित 'मालवीय' ने इस वीडियो को शेयर करते हुए चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की है. मालवीय ने बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भी आलोचना की और उन पर आरोप लगाया है कि वह ऐसे विधायकों को संरक्षण देते हैं.
Pandaveswar (Asansol) MLA Naren Chakraborty, is seen issuing open threats to BJP voters and supporters, asking them not to come out and vote, or else face consequences. Such criminals should be behind bars but in Bengal Mamata Banerjee patronises them.
ECI must take note. pic.twitter.com/5KiPsPZHVG Amit Malviya (@amitmalviya) March 29, 2022
'ममता सरकार कर रही है बचाव'
मालवीय ने आगो कहा, "नरेन चक्रवर्ती जो कि आसनसोल के पांडवेश्वर से TMC विधायक है. वह बीजेपी मतदाताओं और समर्थकों को धमका रहे हैं". वे कहते हैं कि बीजेपी समर्थक बाहर न आएं और वोट न दें, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. "ऐसे अपराधियों को जेल में होना चाहिए मगर बंगाल सरकार उन्हें बचा रही है"
यह भी पढ़ें: गर्माता जा रहा है बाबर मर्डर मामला, थाना प्रभारी पर हुई बड़ी कार्रवाई
आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव अप्रैल महीने में होगा
चार विधानसभा सीटों समेत आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव 12 अप्रैल को होना है. आसनसोल सीट से सांसद रहे 'बाबुल सुप्रियो' के पिछले साल अक्टूबर में BJP के साथ मतभेदों की वजह से लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह सीट खाली है. बाद में वह TMC में शामिल हो गए. आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में TMC प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ बीजेपी ने अग्निमित्रा पाल को उतारा है.
Video: