Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2674991
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबिहार के मुस्लिम मंत्री ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- तेजप्रताप की पूर्व बीवी...

बिहार के मुस्लिम मंत्री ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- तेजप्रताप की पूर्व बीवी...

Bihar News: बिहार सरकार में अल्पसंख्यंक कल्याण मंत्री और जेडीयू के नेता जमा खान ने तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला बोला. साथ ही उन्होंने लालू परिवार को घोटालेबाज का परिवार बताया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

बिहार के मुस्लिम मंत्री ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- तेजप्रताप की पूर्व बीवी...

Bihar News: बिहार में इस साल विधासभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में बिहार में राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है. इसी बीच जेडीयू नेता और बिहार सरकार में माइनॉरिटी मिनिस्टर मोहम्मद जमा खान ने राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला बोला है. जमा खान ने यह बयान तेजस्वी यादव के मां, बहन और बेटी सम्मान योजना के जवाब में दिया है.

दरअसल, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान 9 फरवरी को कैमूर जिले में मौजूद भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे थे. इसी बीच मीडिया से बात करते हुए जमा खान ने तेजस्वी यादव के माई, बहन और बेटी सम्मान योजना के ऐलान को जुमला बताया है. साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले वह अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना सीखे. उन्होंने तेज प्रताप की पूर्व पत्नि का जिक्र करते हुए कहा कि तेजस्वी पहले उनका सम्मान करें, फिर कुछ कहेंगे तो अच्छा लगेगा.

जेडीयू नेता जमा खान ने कहा कि हमारे नेता नीतिश कुमार ने बिहार को सींचने का काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि नीतिश कुमार बिहार में भाईचारे को बढ़ावा देने का काम किया है, बिगाड़ने का नहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भी हमें हमारी काम के दम पर बिहार की जनता  200 सीटों से ज्यादा पर जीत दिलाएगी. उन्होंने तेजस्वी यादव के महिला सम्मान योजना पर कटाक्ष कतरे हुए कहा कि वे लोग सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं. जमा खान ने कहा कि चुनाव के वक्त इस तरह का ऐलान सिर्फ दिखावा है, और कुछ नहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्री जमा खान ने तेजस्वी यादव की परिवार को टार्गेट करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार एक ही काम करता है, परिवार का कोई मेंम्बर दूसरा काम नहीं करता है. उन्होंने कहा कि किसी को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग परिवारवादी लोग हैं. यहां तक कि जमा खान ने तेजस्वी की पिरवारो को लूटेरा भी बोल दिया. उन्होंने कहा कि लालू परिवार के लोग बिहार को सिर्फ लूटने का हाल जानते हैं. 

 

TAGS

Trending news