Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2284092
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंModi Swearing-in Ceremony: एनएसजी कमांडो, स्नाइपर्स और ड्रोन्स, कुछ ऐसे हो रही है शपथ ग्रहण की तैयारी

Modi Swearing-in Ceremony: एनएसजी कमांडो, स्नाइपर्स और ड्रोन्स, कुछ ऐसे हो रही है शपथ ग्रहण की तैयारी

PM Modi Swearing-in Ceremony: बीजेपी सीनियर लीडर नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इसके लिए दिल्ली में खास इंतेजामात किए गए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Modi Swearing-in Ceremony: एनएसजी कमांडो, स्नाइपर्स और ड्रोन्स, कुछ ऐसे हो रही है शपथ ग्रहण की तैयारी

PM Modi Swearing-in Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रविवार को दिल्ली हाई अलर्ट पर रहेगी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, इस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के चारों ओर अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां, एनएसजी कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर्स के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

सार्क देशों के महमान रहेंगे मौजूद

चूंकि इस दिन सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति होगी, जिन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया है, इसलिए सुरक्षा घेरा पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन जैसा ही होने की संभावना है. पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों को उनके होटल से समारोह स्थल तक और वापस आने के लिए निर्धारित रास्ते दिए जाएंगे.

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने कहा है कि आए हुए मेहमनों के लिए स्पेशल रूट्स रखे जाएंगे. दिल्ली पुलिस के जरिए शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक नोटिस में दिल्ली में कुछ उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध की बात कही गई है. गणमान्य व्यक्तियों के आगमन के रास्तों पर स्नाइपर्स और सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में रणनीतिक स्थानों पर ड्रोन तैनात किए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन-कौन होगा शामिल?

शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए शहर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लैरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटलों को पहले ही सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है.

एआई का किया जा रहा है इस्तेमाल

स्कैनिंग और चेहरे की पहचान के लिए एआई का इस्तेमाल किया जागा, जबकि रणनीतिक स्थानों और ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे. चूंकि यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के अंदर आयोजित किया जाएगा, इसलिए परिसर के अंदर और बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी.

दिल्ली पुलिस SWAT (Special Weapons And Tactics) और एनएसजी के कमांडो समारोह के दिन राष्ट्रपति भवन और विभिन्न रणनीतिक स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे. एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "अर्धसैन्य बलों और दिल्ली सशस्त्र पुलिस (डीएपी) के जवानों की पांच कंपनियों सहित लगभग 2500 पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात करने की योजना बनाई गई है."

ट्रैफिक एडवाइजरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद हो सकती हैं या सुबह से ही यातायात में परिवर्तन किया जा सकता है. इसके अलावा, शनिवार से ही राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर जांच बढ़ा दी जाएगी. भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news