Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam666870
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंआज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बनेगी Corona क्वॉरंटीन सेंटर

आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बनेगी Corona क्वॉरंटीन सेंटर

कोरोना के असर को बढता हुआ देख मुल्क भर में क्वारंटीन सेंटर बनाए जा रहे हैं. इसी सिम्त में उत्तर प्रदेश हुकूमत ने रामपुर में मौजूद मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को क्वारटीन सेंटर बनाने का फैसाल किया है.

फाइल फोटो...
फाइल फोटो...

रामपुर: कोरोना के असर को बढता हुआ देख मुल्क भर में क्वारंटीन सेंटर बनाए जा रहे हैं. इसी सिम्त में उत्तर प्रदेश हुकूमत ने रामपुर में मौजूद मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को क्वारटीन सेंटर बनाने का फैसाल किया है. यह यूनिवर्सिटी समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आज़म खान की है. 

रामपुर में अब तक कोरोना के 6 मरीज़ मिले हैं. इनको यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलजे में बने क्वॉरंटीन सेंटर में मुंतकिल करने की तैयारी चल रही है. रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में बने क्‍वारंटीन सेंटर का तजज़िया भी कर लिया है.

बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज भी है. कुछ महीनों पहले तक यहां ओपीडी भी चलती थी. जौहर यूनिविर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में 400 बेड मौजूह हैं. साथ ही सभी ज़रूरी ज़रूरी सामान भी मौजूद है. इसमें 25 डाक्टरों के लिए रिहाइश और मेस की भी सहूलत है. क्वॉरंटीन सेंटर बनाने के लिए ज़िला इंतेज़ामिया को जौहर यूनिवर्सिटी का मेडिकल कॉलेज सबसे मुनासिब जगह लगी.

Add Zee News as a Preferred Source

यहां यह भी काबिले ज़िक्र है कि आज़म खान की यह यूनिवर्सिटी तनाज़ों में है. आज़म खान पर सरकारी जमीन के साथ ही मकामी किसानों की ज़मीन कब्ज़ा कर यूनिवर्सिटी बनाने का भी इल्ज़ाम लगा है और इस से मुतअल्लिक कई मामले अदालत में ज़ेरे ग़ौर है. मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की तामीर में सरकारी पैसे के इस्तेमाल का इल्ज़ाम भी आजम खान पर लगा है. योगी हुकूमत ने इस यूनिवर्सिटी को अपने कब्ज़े में ले लिया है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news