Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam741181
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंघर की आस में गांव के प्रधान को दिए पैसे, फिर जो हुआ वो सब ने देखा

घर की आस में गांव के प्रधान को दिए पैसे, फिर जो हुआ वो सब ने देखा

प्रधान के ज़रिए पिटाई का मामला खैरीघाट थाना इलाके के पिपरिया गांव का है. गांव के ही निवासी भुलई को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा मिलना था. गांव वालों का इल्ज़ाम है कि उसने ग्राम प्रधान को घर के लिए 10 हजार रुपये दिए थे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले में एक गांव के प्रधान ने ग्रामीण की पूरे गांव के बीच पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी. पुलिस की मौजूदगी में हुई इस वारदात पर एक्शन लेते हुए एसपी विपिन मिश्र ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाज़िर कर दिया और अब प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है. 

प्रधान के ज़रिए पिटाई का मामला खैरीघाट थाना इलाके के पिपरिया गांव का है. गांव के ही निवासी भुलई को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा मिलना था. गांव वालों का इल्ज़ाम है कि उसने ग्राम प्रधान को घर के लिए 10 हजार रुपये दिए थे. 

वो इस बात की जानकारी के लिए जुमेरात को ग्राम प्रधान के घर गया. जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर प्रधान ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा. शख्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी जब उसे घर नहीं मिला तो उसने प्रधान से अपने पैसे वापस मांगे. प्रधान को उसकी ये बात नागवार गुजरी, और उसने पीड़ित को गमछे से पेड़ में बांधा और उसकी जमकर पिटाई की. 

Add Zee News as a Preferred Source

मुतास्सिर शख्स के मुताबिक मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज ने प्रधान और उसके गुर्गों की दंबगई रोकने के बजाय उल्टा मुल्ज़िमों की हिमायत में खड़ी नज़र आई. जहां मुतास्सिर परिवार ने चौकी इंचार्ज पर प्रधान के मौकफ (पक्ष) में जबरन सुलहनामे पर अंगूठा लगवाने का भी इल्ज़ाम लगाया है. 

शख्स की पिटाई के दौरान वहां एक सिपाही भी मौजूद था. मामले को नोटिस में लेते हुए एसपी विपिन मिश्रा ने वैवाही चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाज़िर कर दिया. इस दौरान मुतास्सिर की अहलिया (पत्नी) अपने बच्चे को लिए उसे छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी ने भी उसकी एक नहीं सुनी. गांव वाले ये नजारा देखकर सहम गए. आखिरकार खैरीघाट थाना सद्र ने बताया कि प्रधान समेत 4 लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news