सत्रहवीं लोकसभा का यह छठा सत्र 19 जुलाई, 2021 को शुरू होकर 11 अगस्त तक चला. मानसून सत्र की कुल 17 बैठकों में सिर्फ 21 घंटे 14 मिनट तक का ही काम हो पाया.
Trending Photos
)
नई दिल्लीः पेगासस मुद्दे की जांच की मांग, कृषि कानून में बदलाव और जाति जनगणना जैसे मसलों पर विपक्ष के हंगामे के बीच संसद का मानसून सत्र अपने तयशुदा वक्त से दो दिन पहले बुध को खत्म हो गया. सत्रहवीं लोकसभा का यह छठा सत्र 19 जुलाई, 2021 को शुरू होकर 11 अगस्त तक चला. मानसून सत्र की कुल 17 बैठकों में सिर्फ 21 घंटे 14 मिनट तक का ही काम हो पाया. लगातार हंगामे के कारण बैठक के लिए तयशुदा 96 घंटे में से कुल 74 घंटे 46 मिनट तक सदन में काम काज नहीं हो सका. विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा में जहां मात्र 22 प्रतिशत कामकाज हुआ वहीं राज्यसभा में महज 28 प्रतिशत ही कामकाज हो पाया. इसके कारण इस सत्र में सदन की उत्पादकता सिर्फ 22 प्रतिशत रही.
House functioned for only 21 hrs & 14 minutes. Out of the quorum of 96 working hrs, work couldn't be done for 74 hrs & 46 minutes. Total productivity was 22%. A total of 20 Bills were passed, including OBC Bill which was passed with unanimous consent of all parties: LS Speaker pic.twitter.com/ZVvfLPTRy2
— ANI (@ANI) August 11, 2021
संसद में कुल 331 मामले उठाए गए
इस सत्र के दौरान, संविधान (127वां) संशोधन विधेयक, 2021 सहित 20 महत्वपूर्ण बिल पास हुए. सत्र के दौरान मुसलसल व्यवधान के बावजूद प्रश्न काल में 66 तारांकित प्रश्नों के मौखिक जवाब दिए गए. सांसदों ने नियम 377 के तहत कुल 331 मामले उठाए और स्थाई समितियों की जानिब से सभा में 60 रिपोर्ट पेश हुईं. मंत्रियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कुल 52 बयान दिए और संसदीय कार्य मंत्री ने सरकारी कार्य के संबंध में 3 वक्तव्य भी दिए गए. मंत्रियों ने 1243 पत्र सभा के फ्लोर पर रखे गए.
मानसून सत्र में कौन-कौन से बिल हुए पास
अंतरदेशीय जलयान विधेयक, अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता(संशोधन) विधेयक, फैक्टर विनियमन संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंध संस्थान विधेयक, भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण(संशोधन) विधेयक, द कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर एंड एडजाइनिंग एरियाज बिल पास हुए. इसी तरह जनरल इंश्योरेंस, द ट्रिब्यूनल रिफॉर्मस बिल, 2021, द कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड(अमेंडमेंट) बिल, द सेंट्रल यूनिवर्सिटीज(अमेंडमेंट) बिल, द टैक्सेशन लॉज(अमेंडमेंट) बिल, 2021, द लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप(अमेंडमेंट) बिल, द नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन(अमेंडमेंट) बिल, द कांस्टिट्यूशन(एसटी) ऑर्डर(अमेंडमेंट) बिल, 2021 प्रमुख बिल पास हुए.
लोकसभा अध्यक्ष से मिले प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी सहित कई नेता
बुध को मानसून सत्र के समाप्ति की घोषणा के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चैधरी वगैरह विपक्ष के नेता मिलने पहुंचे. बीजू जनता दल, अकाली दल, वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस आदि दलों के नेता भी लोकसभा सदर से मिलने पहुंचे. सभी दलों के नेताओं के साथ मीटिंग के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ’’जनता के कल्याण और उनके अभावों को दूर करने के लिए भविष्य में चर्चा और संवाद को प्रोत्साहित करें.
Zee Salaam Live Tv