मुरादाबाद में मेहकमा सेहत की टीम और पुलिस पर पथराव के मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि इस बवाल में शामिल आधा दर्जन से ज्यादा ख्वातीन की पुलिस तलाश कर रही है. जायवारदात पर फोर्स तैनात कर दी गई है.
Trending Photos
)
दीपचंद जोशी/मुरादाबाद: मुरादाबाद में मेहकमा सेहत की टीम और पुलिस पर पथराव के मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 7 ख्वातीन और 10 मर्द शामिल हैं. जायवारदात पर फोर्स तैनात कर दी गई है. वहीं योगी हुकूमत ने इस वारदात का नोटिस लेकर मुजरिमीन के खिलाफ कौमी सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत कार्रवाई करने का हुक्म दिया है.
वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस मुलाज़िमी, मेडिकल टीम, सफाई मुहिम से जुड़े मुलाज़िमीन पर हमला नाकाबिले माफी जुर्म है. इसकी मज़म्मत की जाती है. ऐसे मुजरिमीन के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई जाएगी. साथ ही रियासती नुकसान की भरपाई भी सख्ती से होगी. हुकूमत ने जिला इंतेज़ामिया को फसादियों की निशांदही करने का हुक्म दिया है.
Moradabad: Some people pelted stones at medical team&police which had gone to take a person possibly infected with #COVID."When our team boarded ambulance with patient,suddenly crowd emerged&started pelting stones.Some doctors are still there.We are injured,"says ambulance driver pic.twitter.com/Rpo5jDRuJY
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2020
बता दें, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला हो गया था. यह वारदात जिले के नागफनी थाने के हाजी नेब की मस्जिद इलाके में हुई थी. जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले एक शक्ख की मौत के बाद आज इलाके में मेडिकल टीम टेस्ट के लिए गई थी. इस दौरान आसपास के लोगों ने उन पर हमला कर दिया था.
एम्बुलेंस के ड्राइवर के मुताबिक जब टीम कोरोना वायरस मुश्तबा मरीज को लेने पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस और मेडिकल टीम पर पथराव कर दिया था. इसमें टीम के कई मेंबर ज़ख्मी हो गए. वारदात वाली जगह का मुआयना करने पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि कुछ मुजरिमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि कुछ की तलाश जारी है.
इस काबिले मज़म्मत वारदात पर मज़हबी रहनुमा मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने भी मज़म्मत की है और कहा है यह वारदात बदकिस्मत आमेज़ है. इसके अलावा उन्होंने अवाम से अपील की है लोग ऐसे ने करें क्योंकि मेडिकल टीम और पुलिस मुलाज़िमीन अपनी जान पर खेल कर लोगों की जान बचा रहे हैं.
Zee Salaam Live TV