Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2700970
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंम्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, 700 से ज्यादा नमाजियों की मौत

म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, 700 से ज्यादा नमाजियों की मौत

Myanmar Earthquake: भूकंप के चलते कई अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. डॉक्टरों और नर्सों की अतिरिक्त टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है. घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है.

म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, 700 से ज्यादा नमाजियों की मौत

Myanmar Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप आया था. इस भूकंप से पूरा म्यांमार तबाह हो गया है. इस हादसे में हजारों लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. एक मुस्लिम संगठन ने दावा किया है कि भूकंप के कारण 700 से ज्यादा नमाजियों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल हो गए हैं. मुस्लिम संगठन ने बताया है कि जिस समय भूकंप आया, उस समय रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज पढ़ी जा रही थी. भूकंप के कारण कई मस्जिदें ढह गईं, जिससे 700 से ज्यादा नमाजियों की मौत हो गई.

म्यांमार के मुस्लिम संगठन के मुताबिक, सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में हुआ है. इन इलाकों में मुस्लिम समुदाय की आबादी ज्यादा है, इसलिए वहां मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें ढह गईं और हजारों लोग मलबे में दब गए.

भूकंप के दौरान मस्जिदें ढही

जराए के मुताबिक, भूकंप दोपहर में आया जब बड़ी संख्या में लोग जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिदों में इकट्ठा हुए थे. अचानक तेज झटके महसूस हुए, जिससे मस्जिदों की इमारतें कमजोर पड़ गईं और देखते ही देखते कई मस्जिदें गिर गईं. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल फौरन राहत कार्य में जुट गए, लेकिन मलबे में फंसे लोगों को निकालने में कठिनाई हो रही है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

Add Zee News as a Preferred Source

अस्पतालों में आपातकाल घोषित
भूकंप के चलते कई अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. डॉक्टरों और नर्सों की अतिरिक्त टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है. घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है. म्यांमार सरकार और स्थानीय संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है. राहत और बचाव कार्य के लिए आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर भेजी जा रही हैं.

सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं. भूकंप के बाद म्यांमार के कई इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news