Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2702537
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंवक्फ बिल के खिलाफ सड़क पर उतरेगी ये राजनीतिक पार्टी, सरकार को दे डाली चुनौती!

वक्फ बिल के खिलाफ सड़क पर उतरेगी ये राजनीतिक पार्टी, सरकार को दे डाली चुनौती!

Waqf Bill Update: वक्फ बिल के खिलाफ समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वक्त आने पर समाजवादी पार्टी सड़क पर भी उतरेगी. साथ ही सरकार पर कई गंभीर इल्जाम भी लगाया है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

वक्फ बिल के खिलाफ सड़क पर उतरेगी ये राजनीतिक पार्टी, सरकार को दे डाली चुनौती!

Waqf Bill Update: वक्फ संशोधन बिल को लेकर राजनीति तेज हो गई है. विपक्षी दलों और सरकार के बीच इस बिल को लेकर बयानबाजियां तीखी हो गई है. इसी बीच मंगलवार यानी आज समाजवादी पार्टी नेता और सांसद आनंन भदौरिया ने वक्फ बिल के खिलाफ बड़ी बात कह दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इस बिल के खिलाफ पहले दिन से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि इस बिल के खिलाफ सड़कों पर भी उतरने को तैयार है. उन्होंने सरकार पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि जेपीसी में विपक्ष द्वरा दिए गए सुझाव को नजरअंदाज किया गया है. 

सासंद आनंनद भदौरिया ने कहा कि हमारी पार्टी का मानना है कि विपक्ष ने इस बिल में जितने भी संशोधन करने का सुझाव दिया है, सरकार को सारे संशोधनों को स्वीकार कर लेना चाहिए. उन्होंने भाजपा पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह इस बिल के जरिए अपने कारोबारी दोस्तों को वक्फ की बेसकिमती जमीन देना चाहती है. उनके मुताबिक भाजपा वक्फ की जमीन को लालच भरी नजरों से देख रही है. उन्होंने कहा कि समजवादी पार्टी इस मुद्दे पर मुस्लिम संगठनों के साथ मजबूती से खड़ी है, और जब मस्लिम संगठनों ने सड़क पर उतर कर इस बिल का विरोध किया तो समाज वादी पार्टी ने भी उनके साथ विरोध प्रदर्शन किया था.

उन्होंने कहा कि बुधवार को जब सदन में यह बिल पेश किया जाएगा, तो पार्टी सदर अखिलेश यादव अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी आगे भी सड़क पर उतरेगी. वहीं, सरकार का कहना है कि विपक्ष इस बिल पर राजनीति कर रही है. सरकार का कहना है कि वक्फ संशोधन बिल को मुस्लिम महिलाओं और पसमांदा मुसलमानों की भलाई के लिए लाया गाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news