Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam769227
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसोनम गुप्ता बेवफा थी, अब सिंधिया गद्दार है, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

सोनम गुप्ता बेवफा थी, अब सिंधिया गद्दार है, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

पिछले साल किसी ने 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है, लिख दिया था. हालांकि ये काम किसने किया, इस बात का पता नहीं चल सका है

सोनम गुप्ता का वायरल फोटो
सोनम गुप्ता का वायरल फोटो

भोपाल: सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें अभिनेताओं और राजनेताओं की तस्वीरें वायरल होती रहती है. लेकिन इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें 10 रुपये के नोट पर सिंधिया गद्दार है, लिखा हुआ है. पिछले साल इसी तरह 10 रुपये के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है, वायरल हुआ था. और अब मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता का फोटो वायरल हुआ है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

fallback

ये भी पढ़ेंः- इस महिला की सोनोग्राफी देख कर डॉक्टरों के उड़े होश, आप भी देखिए तस्वीरें

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि आम जनता का आक्रोश गद्दारों के खिलाफ अब सभी जगह दिखाई देने लगा है!!. इसके साथ ही उन्होंने एक 10 रुपये के नोट की फोटो भी शेयर की है. जिसपर लिखा है कि  सिंधिया गद्दार है. ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ठीक वैसे ही जैसे  सोनम गुप्ता बेवफा है लिखा नोट सोशल लाइम लाइट में आया था.

तब किसी दिल टूटे आशिक ने अपनी प्रेमिका के लिए 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है, लिख दिया था. हालांकि ये काम किसने किया, इस बात का पता नहीं चल सका है. और अब किसी ने 10 रुपये के नोट पर सिंधिया गद्दार है, लिखा है. ये काम किसने किया है, इस बात की जानकारी भी किसी को नहीं है. 

ये भी पढ़ेंः- आइटम वाले बयान पर बोले कमलनाथ- शिवराज जी मैं भी आइटम हूं और आप भी

अब कांग्रेस सोनम की तरफ सिंधिया के नोट को लेकर भी तंज कस रही है. आपको बता दें कि मार्च में सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. उनके 22 समर्थकों के कांग्रेस छोड़ने की वजह से तत्कालीन कांग्रेस के सीएम कमलनाथ की सरकार गिर गई थी. तब से ही कांग्रेस उनपर आक्रामक है. इस बार प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव भी होना है. 

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news