Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2680083
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMP News: गोकशी के 1 आरोप में कितने कसाइयों का घर तोड़ेगी पुलिस; 200 को फिर भेजा नोटिस

MP News: गोकशी के 1 आरोप में कितने कसाइयों का घर तोड़ेगी पुलिस; 200 को फिर भेजा नोटिस

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने 200 से ज्यादा कसाइयों को नोटिस दी है. कार्रवाई के डर से मोहल्ले के ज्यादारत मर्द घर छोड़ कर कहीं और चले गए हैं. खबर है कि अगर 7 दिनों के भीतर दस्तावेज नहीं दिखाया गया तो प्रशासन के तरफ से बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

MP News: गोकशी के 1 आरोप में कितने कसाइयों का घर तोड़ेगी पुलिस; 200 को फिर भेजा नोटिस

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिला से पिछले दिन गोकशी करने की एक घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, और कसाइयों के घरों को कथित तौर पर अवैध बताते हुए जमीदोज कर दिया गया था. अब एक बार फिर प्रशासन की टीम ने कसाई मोहल्ले में नए सिरे से कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है. कसाई मोहल्ले के लोग प्रशासन की कार्रवाई से डरे हुए हैं. वहीं, मोहल्ले के ज्यादातर  मर्द गिरफ्तारी के डर से अपने घर को छोड़ कर कहीं और चले गए हैं.

दरअसल, पिछले दिनों दमोह में एक घर के अंदर कथित तौर पर गोकशी की जा रही थी. इस घटना की जानकारी हिंदूवादी संगठन के लोगों को मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए. लेकिन हिंदूवादी संठन के लोगों पर कसाइयों ने फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी थी. पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी मुल्जिमों को हिरासत में ले लिया था. साथ ही पुलिस और नगर पालिका की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कसाई मोहल्ले में मौजूद कई कथित अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया था. 

गौरतलब है कि प्रशासन की टीम ने 200 से ज्यादा लोगों के नाम की लिस्ट जारी की है. इन लोगों पर पूर्व में गोकशी करने का इल्जाम है. कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर पालिका और पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई है. साथ ही टीम ने गोकशी के आरोपियों की लिस्ट बना कर मुल्जिमों के परिवार वालों को देना शुरू भी कर दिया है. प्रशासन की इस रुख से कसाई मोहल्ले में डर का माहौल है. घरों में सिर्फ बच्चे और महिलाएं दिख रहे हैं. लोगों को डर है कि जो लोग गोकशी में शामिल नहीं हैं, उन पर भी कार्रवाई हो सकती है. हालांकि नगर पालिका की टीम ने साफ कहा है कि नोटिस सिर्फ गोकशी के मुल्जिमों को दी जा रही है. नगर पालिका की टीम ने नोटिस देने के बाद सात दिनों का वक्त दिया है, इस बीच लोगों को अपने दस्तावेज प्रशासन को दिखाने होंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

इन सब के बीच प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ विरोध की आवाज भी सुनाई देने लगी है. मुल्जिमों के घरों की कुछ महिलाओं ने सामने आकर आपत्ति दर्ज कराई है. महिलाओं के मुताबिक जब उनके घरों को पहले ही जमीदोज किया जा चुका है, फिर अब किस बात की नोटिस दी जा रही है.

TAGS

Trending news