)
Aurangzeb Grave Controversy: मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है. मुगल खानदान के वारिस ने औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा को लेकर डर जताई है. उन्होंने UN में एक याचिका दायर करके औरंगजेब की कब्र की तुरंत सुरक्षा की मांग की है.
दरअसल, हाल के महीनों में बीजेपी नेताओं के तरफ से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को तोड़ने की मांग खूब की गई थी, जिसके बाद विपक्षी दोलों और बीजेपी एक दूसरे पर औरंगजेब के नाम पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाएं. वही, अब मुगल खानदान के वारिस प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र में याचिका दायर की है, और कब्र की सुरक्षा की मांग की है.
उन्होंने कहा कि सम्राट बहादुर शाह जफर के परपोते और मुगल वंश का वारिस होने के तौर पर, "मैंने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र में एक याचिका दायर की है, जिसमें महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मेरे पूर्वज, बादशाह औरंगजेब आलमगीर की कब्र के लिए तत्काल सुरक्षा की मांग की गई है.
याकूब ने दावा किया कि भारतीय कानून और यूनेस्को कन्वेंशन के तहत मान्यता प्राप्त यह पाक स्मारक खतरे में है. इसे हटाने की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग और कार्रवाई हमारी सांस्कृतिक विरासत, संविधान द्वारा वादा की गई गरिमा और अंतरराष्ट्रीय विरासत की रक्षा के लिए वैश्विक प्रतिबद्धता को कमजोर करती हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि मैं UN के महासचिव से मिलने के लिए शिद्दत से इंतजार कर रहा हूं, जिसमें वक्फ संशोधन कानून और तीन तलाक मामले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने के कहा कि ये मुद्दे मुस्लिम समाज और उनके अधिकारों से जुड़े है. इन मुद्दों पर बात करने से मुस्लिम समाज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा.