बता दें कि जुमा की शाम चार बजे के करीब पांच-छह शिवसैनिकों ने मिलकर एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा (Madan Sharma) को बुरी तरह से पीट दिया था.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: जुमा की शाम मुंबई में शिवसैनिकों के ज़रिए की गई साबिक नेवी अफसर से मारपीट के मामले में मुल्ज़िमीन को ज़मानत मिल गई है. जानकारी के मुताबिक सभी मुल्ज़िमों को 5 हज़ार के मुचलके पर अदालत ने ज़मानत दे दी है. ज़राए के मुताबिक यह ज़मानत कोरोना वायरस के चलते जारी की गईं हिदायात को नज़र में रखते हुए यह ज़मानत दी गई है.
बता दें कि जुमा की शाम चार बजे के करीब पांच-छह शिवसैनिकों ने मिलकर एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा (Madan Sharma) को बुरी तरह से पीट दिया था. जिन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप में सूबे के वज़ीरे आला (Uddhav Thackeray) को लेकर एक मुतनाज़ा (विवादित) फोटो शेयर किया था. ये बात शिवसैनिकों को नागवार गुज़री, जिसके बाद उन्होंने अफसर को बुरी तरह से पीटा दिया. हमले में शर्मा को संगीन चोटें आई हैं.
इस मामले में समता नगर थाने की पुलिस ने इस मामले करीब 6 शिवसैनियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम कमलेश चंद्रकांत कदम (39), संजय शांताराम मांजरे (52), राकेश राजाराम बेलणेकर (31), प्रताप मोतीरामजी सुंद वेरा (45), सुनिल विष्णू देसाई (42), राकेश कृष्णा मुलीक (35) हैं.
मामले को लेकर में सूबे के साबिक वज़ीरे आला देवेंद्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) समेत बीजेपी के कई लीडरों ने इस पूरे मामले पर अफसोस का इज़हार किया है. वहीं अदाकारा कंगना रनौत ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपना रद्दे अमल ज़ाहिर किया है. कंगना ने कहा, महाराष्ट्र में हुकूमत की दहशत और ज़ुल्म दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं.
Zee Salaam LIVE TV