Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2702240
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंटाइगर मेमन के खिलाफ कोर्ट का बड़ा फैसला, इसी केस में भाई को हो चुकी है फांसी, जानें- पूरा मामला?

टाइगर मेमन के खिलाफ कोर्ट का बड़ा फैसला, इसी केस में भाई को हो चुकी है फांसी, जानें- पूरा मामला?

Mumbai News: मुंबई 1993 सीरियल बम धमाकों के मुख्य मुल्जिम और साजिशकर्ताओं में से एक टाइगर मेमन को स्पेशल टाडा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. इसी मामले में उसके भाई याकूब मेमन को साल 2015 में फांसी दी जा चुकी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

टाइगर मेमन के खिलाफ कोर्ट का बड़ा फैसला, इसी केस में भाई को हो चुकी है फांसी, जानें- पूरा मामला?

Maharashtra News: मुंबई में सीरियल बम धमाकों के मुख्य मुल्जिम और साजिशकर्ता के खिलाफ मुंबई के टाडा कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने 1993 के सीरियल बम धमाकों के मुख्य मुल्जिम टाइगर मेमन और उसके परिवार के 14 संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश दिया है. जानकारों का मानना है कि कोर्ट का यह फैसले टेररिस्ट और फरार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत है.

दरअसल, साल 1993 में मुंबई में सीरियल बम धमाके हुए थे. इस बम धमाके में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम समेत टाइगर मेमन और उसके भाई याकूब मेमन को मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है. यह केस मुबंई के स्पेशल टाडा कोर्ट में चल रहा था. इस बीच कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए, आदेश दिया है कि टाइगर मेमन और उसके परिवार से जुड़े 14 संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंप दिया जाए. सरकार इन संपत्तियों का इस्तेमाल देशहित में कर सकती है. जिस संपत्ति को सरकार को संपने का ऑर्डर दिया गया है, उसमें फ्लैट, खाली प्लॉट, ऑफिस और दुकानें शामिल हैं.

गौरतलब है कि टाइगर मेमन 1993 बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है और वह अभी भी फरार है. इससे पहले टाइगर का भाई याकूब मेमन को साल 2015 में कोर्ट के ऑर्डर के बाद महाराष्ट्र के नागपुर जेल में फांसी दे दी गई थी. याकूब पर 1993 सीरियल बम धमकों की साजिश रचने, उन्हें अंजाम तक पहुंचाने और आतंकी संगठनों से रिश्ता रखने का इल्जाम था. इन बम धमाकों में लगभग 250 आम लोग मारे गए थे.  इन बम धमाकों में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी मुख्य साजिशकर्ता के लिस्ट में शामिल है. इसके बाद दाऊद इब्राहिम हिंदुस्तान से भाग गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त वह पाकिस्तान या दुबई में रहता है.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news