Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2750602
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें2911 के हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की मुश्किलें बढ़ी, NIA के इस मांग को कोर्ट से मिली मंजूरी

29/11 के हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की मुश्किलें बढ़ी, NIA के इस मांग को कोर्ट से मिली मंजूरी

Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा की जांच रिमांड की वक्त को कोर्ट ने और बढ़ा दिया है. वहीं, तहव्वुर के वकील ने एक्सट्रा पूछताछ को सही नहीं बताया है. NIA ने कोर्ट में दावा किया है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें

 

29/11 के हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की मुश्किलें बढ़ी, NIA के इस मांग को कोर्ट से मिली मंजूरी

Tahawwur Rana: मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का कथित मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा अभी जांच एजेंशियों के हिरासत में है, और उससे पूछताछ जारी है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कोर्ट से तहव्वुर राणा के रिमांड के समय को और बढ़ाने की अपील की, जिसके बाद  एनआईए की विशेष अदालत ने 6 जून, 2025 तक उसकी न्यायिक हिरासत का आदेश दिया है.

दरअसल, तहव्वुर राणा को कोर्ट में पेश करने के निर्धारित दिन से एक दिन पहले हीं NIA ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा चिंताओं की वजह से एक दिन पहले शुक्रवार 9 मई को ही NIA ने  पटियाला हाउस कोर्ट में तहव्वुर राणा को पेश कर दिया, और  कोर्ट को बताया कि तहव्वुर राणा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. साथ ही रिमांड की वक्त को बढ़ाने की मांग कर दी.
 
NIA के तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र मान कोर्ट में मौजूद थे. दूसरी ओर, कानूनी सेवाओं के अधिवक्ता पीयूष सचदेवा ने मामले में राणा का बचाव किया, और राणा की रिमांड अवधि बढ़ाने का विरोध किया और कहा कि हिरासत में एक्सट्रा पूछताछ अनुचित है. हालांकि कोर्ट ने तहव्वुर की रिमांड का वक्त बढ़ाकर अगले 26 जून तक कर दिया है. 

बता दें कि गुजिश्ता तहव्वुर राणा अमेरिका के जेल में बंद था. भारत की अपील के बाद अमेरिका ने उसे बिते 10 मार्च को भारत को पर्तयर्पित कर दिया. हालांकि तहव्वुर राणा ने अमेरिका के कोर्ट में एक याचिका दायर करके मांग की थी कि उसपर 26/11 हमले का मकद्दमा अमेरिका में ही चलाई जाए लेकिन कोर्ट ने उसकी अपील को स्विकार करने से मना कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि पाकिस्तानी मुल का 64 वर्षीय कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा पर इल्जाम है कि वह 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इस हमले में 170 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कई विदेशी में शामिल है. इस हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था.

TAGS

Trending news