Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam751502
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुंबई: भिवंडी में गिरी तीन मंज़िला इमारत, अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई: भिवंडी में गिरी तीन मंज़िला इमारत, अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस- इंतेज़ामिया की टीमें फौरन मौके पर पहुंची. साथ ही  NDRF की दो टीमों को भी मदद के लिए बुलाया गया. 

मुंबई: भिवंडी में गिरी तीन मंज़िला इमारत, अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के गिर जाने अब तक 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद NDRF की दो टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हो गई हैं.

जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग काफी खस्ता हालत में थी. पीर की सुबह जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे. तभी सुबह 3.45 बजे बिल्डिंग भरभराकर नीचे गिर गई. बिल्डिंग गिरते ही वहां पर चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग बिल्डिंग की तरफ दौड़े और अपने कोशिशों से तकरीबन 20 लोगों को मलबे में से महफूज़ बाहर निकाल लिया.

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस- इंतेज़ामिया की टीमें फौरन मौके पर पहुंची. साथ ही  NDRF की दो टीमों को भी मदद के लिए बुलाया गया. फिलहाल 20-25 लोगों के इमारत में फंसे होने की खदशा है. NDRF के साथ ही पुलिस इंतेज़ामिया की टीमें भी राहती काम में लगी हुई हैं.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news