Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710481
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुर्शिदाबाद में वक्फ बिल को लेकर फूटा गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने जमकर मचाया उत्पात

मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल को लेकर फूटा गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने जमकर मचाया उत्पात

Murshidabad Waqf Act Protest: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव और वाहनों को नुकसान पहुंचा. हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल को लेकर फूटा गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने जमकर मचाया उत्पात

Murshidabad Waqf Act Protest: पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में आज यानी 8 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर कथित तौर पर पथराव किया गया और उसके वाहनों में आग लगा दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना जंगीपुर इलाके में हुई जहां दोपहर में बड़ी संख्या में लोग इस कानून को वापस लेने की मांग को लेकर एकत्र हुए थे.

जिले के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों ने इलाके में तैनात पुलिस पर पथराव किया और कुछ पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है."

देशभर में लागू हुआ कानून
गौरतलब है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने 3 अप्रैल की रात और राज्यसभा ने 4 अप्रैल की आधी रात के बाद पास कर दिया. इसके बाद 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बिल को मंजूरी दे दी. वहीं, आज से यह बिल पूरे देश में लागू हो गया है. सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन कर रहा है इस बिल का विरोध
वहीं, इस बिल को लेकर भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन ने इस बिल का समर्थन किया, जबकि विपक्षी पार्टियों के 'इंडिया' गठबंधन ने इसका विरोध किया. कई मुस्लिम संगठन और विपक्ष के सांसद इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. सरकार का कहना है कि यह कानून पारदर्शिता बढ़ाने और पिछड़े मुस्लिमों और महिलाओं को मजबूत करने के लिए लाया गया है. वहीं विपक्ष का कहना है कि यह कानून संविधान के खिलाफ है और इससे मुसलमानों के अधिकारों का हनन हो रहा है.

TAGS

Trending news