Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2717139
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के UK वक्फ बोर्ड के चीफ शादाब शम्स, ममता पर लगाए संगीन इल्जाम

मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के UK वक्फ बोर्ड के चीफ शादाब शम्स, ममता पर लगाए संगीन इल्जाम

Murshidabad Violence 2025: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर संगीन इल्जाम लगाए और ममता बनर्जी पर हमला बोला.

मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के UK वक्फ बोर्ड के चीफ शादाब शम्स, ममता पर लगाए संगीन इल्जाम

Murshidabad Violence 2025: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी. इस हिंसा के बाद देश की  सियासत गरमा गई है. बीजेपी नेता सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर संगीन इल्जाम लगाए हैं और इस हिंसा पर दुख जताया है.

शादाब शम्स ने कहा, "पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, वह पूरी तरह से अराजकता है. टीएमसी के गुंडे टोपी जैसे धार्मिक प्रतीकों और अपने राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए वक्फ का इस्तेमाल कर रहे हैं. मेरा मानना है कि आखिरकार उन सभी का पर्दाफाश होगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी." 

ममता बनर्जी पर बोला हमला
उन्होंने कहा, "ममता दीदी को लगता है कि ऐसा करके वह अपना वोट बैंक मजबूत कर सकती हैं और किसी तरह फिर से सत्ता हासिल कर सकती हैं, लेकिन देश देख रहा है कि वहां टीएमसी के कार्यकर्ता टोपी पहनकर किस तरह की गुंडागर्दी कर रहे हैं."

Add Zee News as a Preferred Source

गरीब मुसलमानों का हिंसा से नहीं है लेना-देना
उन्होंने आगे कहा, "ये पॉलिटिकल मुसलमान हैं, जो वक्फ कानून का विरोध कर रहे हैं और गरीब मुसलमानों का नाम बदनाम कर रहे हैं, क्योंकि गरीब मुसलमान का इस हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है. मैं इतना ही कहूंगा कि जिस समुदाय के पास वक्फ की अरबों-खरबों की संपत्ति हो, पश्चिम बंगाल के अंदर उसके लोगों का हाल बेहाल है."

TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया संगीन इल्जाम
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा, "टीएमसी की छाया में जो वक्फ माफिया फल-फूल रहा है, वह वहां अपना नंगा नाच दिखा रहा है. हमें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल के गरीब मुसलमानों को न्याय मिलेगा." साथ ही शादाब शम्स ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि वक्फ को लूट का अड्डा बना रखा है. वक्फ माफियाओं का राज चल रहा है और उनका इंतजाम करना बहुत जरूरी है.

TAGS

Trending news