Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1576412
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबागेश्वर बाबा ने मुसलमानों के खिलाफ उगला जहर, उलेमा ने उम्मत से की ये अपील

बागेश्वर बाबा ने मुसलमानों के खिलाफ उगला जहर, उलेमा ने उम्मत से की ये अपील

Muslims Against Bageshwar Baba: बागेश्वर बाबा ने हाल ही में मुस्लिमों के खिलाफ बयानबाजी की है. इसके बाद मुस्लिम धर्मगुरूओं ने मुस्लमानों से बाबा से दूर रहने की बात की है.

 बागेश्वर बाबा ने मुसलमानों के खिलाफ उगला जहर, उलेमा ने उम्मत से की ये अपील

Muslims Against Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अब मुस्लिम उलेमाओं ने मोर्चा खोल दिया है. बरेली के मुसलिम धर्म गुरू ने कहा है कि बागेश्वर बाबा से कोई वास्ता नहीं रखना चाहिए. बागेश्वर बाबा देश तोड़ रहे हैं. बाबा ने हाल ही में कहा था कि गजव-ए-हिंद का जवाब भगवा-ए-हिंद है.

विवादों में हैं बाबा

दरअसल बागेश्वर बाबा कई दिनों से विवादों में चल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में विवादित बयान दिया है. इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरू उनके खिलाफ हो गए हैं. मुस्लिम धर्मगुरूओं ने उनके खिलाफ फरमान जारी किया है. बरेली के मुस्लिम धर्मगुरूओं ने मुसलमानों से अपील की है कि उनकी कथा को न सुनें. दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने इल्जाम लगाया है कि बागेश्वर धा के बाबा देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

देश छोड़ने की धमकी दे रहे बाबा

मौलाना का इल्जाम है कि बाबा बयान दिया है कि "टोपी वालों को सनातनी बना देंगे." मौलाना ने इल्जाम लगाया है कि "बाबा भारत के मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने और देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे हैं."

यह भी पढ़ें: Bhiwani Scandal: नासिर-जुनैद को ज़िंदा जलाए जाने पर भड़के ओवैसी; BJP पर लगाया बड़ा आरोप

देश तोड़ रहे बाबा

मौलाना ने आगे कहा कि "बाबा अपनी बातों से देश को कमजोर कर रहे हैं. और मुसलमानों को पाकिस्तान जाने की धमकी देकर देश को तोड़ने का प्लान बना रहे हैं. अखंड भारत एक बार 1947 में टूट चुका है तो क्या बाबा धीरेंद्र शास्त्री भारत को दोबार टूटने की कगार पर ले जाना चाहते हैं?"

मुसलमानों से की अपील

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि "बाबा की कथा सुनने से ईमान कमजोर होगा. मैं तमाम मुसलमानों से अपील करता हूं कि वह बाबा से कोई भी संबंध न रखें." मौलाना का इल्जाम है कि इससे पहले भी बाबा टोपी वालों को सनातनी बनाने की बाते कह चुके हैं.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news