)
RJD Leader on Muslims: देश में मुसलमानों की हालत के बारे में अक्सर बात होती रहती है. कभी उनकी सिक्योरिटी को लेकर तो कभी उनकी जनसंख्या को लेकर. हाल ही में बिहार के पूर्व मंत्री और RJD के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) ने मुसलमानों की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा बयान दिया है. अब्दुल बारी ने देश के माहौल को मुसलमानों के खिलाफ बताया है.
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर एक ऐसा बयान दिया जो सुर्खियों में है. उन्होंने कहा कि "देश में मुसलमान असुरक्षित हो गया है. देश में मुसलमानों के लिए माहौल खराब है. इसलिए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को मैंने देश न लौटने की सलाह दी है."
सिद्दीकी बिहार में एक प्रोग्राम में बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि "मेरा एक बेटा है जो हार्डवर्ड युनिवर्सिटी में पढ़ता है. एक बेटी है जो लंदर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पास आउट है. देश का जो माहौल है, ऐसे में हमने अपने बेटा-बेटी को कहा कि उधर ही नौकरी कर लो. अगर नागरिकता मिले तो ले लेना. अब भारत में माहौल नहीं रह गया है. पता नहीं तुम लोग झेल पाओगे या नहीं झेल पाओगे."
उन्होंने कहा कि आप समझ सकते हैं कि कितनी तकलीफ से कोई अपने बच्चों से कहेगा कि अपने वतन को छोड़ जाओ. देश में ऐसा माहौल बन गया है कि मुझे अपने बच्चों से कहना पड़ रहा है.
ख्याल रहे कि अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार में आरजेडी के सीनियर नेता हैं. वह आरजेडी सुप्रीमो के करीबी माने जाते हैं. सिद्दीकी साल 2007 में बिहार में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.
Zee Salaam Live TV: