)
शोएब रज़ा/दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनज़र मुसलमानों की सभी बड़ी तंज़ीमों ने एक साथ आगे आकर मुसलमानों से शबे-बारात की रात घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है. सभी तंज़ीमों ने एक ख़त जारी किया है, जिसमें लिखा है कि कोरोना वायरस ने एक भयानक महामारी की शक्ल इख्तियार करली है. पूरी दुनिया में हज़ारों की तादाद में लोगों की मौत हो चुकी है और दस लाख से ज्यादा लोग इससे मुतास्सिर हुए हैं. अपने मुल्क में भी इससे मुतास्सिर होने वालों की तादाद चार हज़ार से ज्यादा हो चुकी है. इसी से बचाव के लिए मुल्क में लॉकडाउन जारी है. इसकी पाबंदी करते हुए मस्जिदों में भी इजतेमाई और जुमे की नमाज़ों पर पाबंदी लगी दी है और घरों में नमाज़ अदा की जा रही है.
हर साल बहुत से मुसलमान शबे-बरात के मौके पर मस्जिदों में रात के वक़्त इबादत करते हैं और इजतेमाई तौर पर क़ब्रिस्तान जाते हैं. इस वायरस से बचाव का सबसे असरदार हल है Social Distancing, जिसको बरक़रार रखा जाए और कहीं भी लोग जमा न हों. इसलिए शबे-बरात के मौके पर भी इसकी पाबंदी करना अक़्लमंदी होगी.
इसलिए इस मौके पर ऐसे तमाम मुसलमानों से अपील की जाती है कि शबे बरात में इबादत, नमाज़, ज़िक्र और क़ुरआन की तिलावत वगैरा अपने घरों में ही रह कर करें. कब्रिस्तान ना जाएं, बल्कि घरों में रह कर उनके लिए दुआ करें. नौजवानों से भी खास अपील की जाती है कि इस रात घरों से बाहर हरगिज़ न निकलें, घरों में रह कर ही इबादत करें और खास दुआएं करें कि अल्लाह कोरोना महामारी से तमाम इंसानियत की हिफाज़त करे.
अपील करने वाली तंज़ीमें
मौलाना तौक़ीर रज़ा खाँ, सद्र मुस्लिम इत्तिहाद परिषद, बरेली
मौलाना सैयद महमूद मदनी, जनरल सैक्रेटरी जमीअत उलम-ए-हिन्द
जनाब सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी, अमीर जमाअत इस्लामी हिन्द
मौलाना मुफती मोहम्मद मोकर्रम, शाही इमाम मस्जिद फतहपुरी, दिल्ली
मौलाना असग़र अली इमाम सलफी, अमीर मर्कज़ी जमीअत अहले हदीस, दिल्ली
मौलाना ख़ालिद सैफुल्लाह रहमानी, सैक्रेटरी इस्लामिक फिक़्ह एकेडमी (इंडिया), हैदराबाद
हज़रत मोहम्मद तनवीर हाशमी, सज्जाद नशीं, खानक़ाह हाशमिया, बीजापुर, कर्नाटक
मौलाना सग़ीर अहमद खाँ, अमीर शरियत, कर्नाटक
डॉक्टर ज़फ़रुल इस्लाम खाँ (अज़हरी) चेयरमैन, अक्लियती कमीशन, दिल्ली
हज़रत मोहम्मद मोईन मियां, पीर तरीक़त, मुंबई
मौलाना हाफ़िज़ सैयद अतहर अली, मेनेजर जामिया मोहम्मदिया, मुंबई
मौलाना शब्बीर नदवी, मेनेजर मदरसा इस्लाह अल-बनात, बंगलौर
मौलाना अमीन उस्मानी, सैक्रेटरी इस्लामिक फिक़्ह एकेडमी (इंडिया), दिल्ली
जनाब कमाल फारूक़ी, पूर्व चेयरमैन अक्लियती कमीशन, दिल्ली
मौलाना अरशद मदनी, सद्र जमीअत उलमा-ए-हिन्द
मौलाना महमूद दरियाबादी, नायब सद्र उलमा कौंसिल, मुंबई
मुज्तबा फ़ारूक़, जनरल सैक्रेटरी, आल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशावरत
Zee Salaam Live TV