Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1096734

सभी इंजीनियर हुए फेल, मुस्लिम मिस्त्री की मदद से स्थापित हुआ 1500 किलो का शिवलिंग

मकबूल कभी स्कूल नहीं गए. वह सऊदी अरब में 8 साल रहे और उन्होंने वहां मिस्त्री का काम किया है. इसके अलावा उन्हें कई मंदिर बनाना का भी तजुर्बा भी है. 

मकबूल हुसैन अंसारी
मकबूल हुसैन अंसारी

भोपाल: मध्य प्रदेश में उस वक्त एक मुस्लिम मिस्त्री की लोगों ने तारीफ की जब उसने 1500 किलो का शिवलिंग एक खास जगह स्थापित करने में मदद की. इस शिवलिंग को स्थापित करने में कई इंजीनियर नाकाम रहे थे. 

दरअसल मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर में अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर है. यहां पर 1500 किलो और 6.50 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया जाना था. इस शिवलिंग को जलाधारी यानी जिलहरी में स्थापित किया जाना था. इसके लिए कई इंजीनियर को बुलाया गया. लेकिन कोई भी शिवलिंग को सही जगह पर स्थापिन नहीं कर सका. इसके बाद शिवलिंग को मंदिर में स्थापित करने में एक मुस्लिम मिस्त्री ने मदद की.

आज तक की खबर के मुताबिक शिवलिंग को स्थापित करने में जब कई इंजीनियर फेल हो गए तो वहां मौजूद मकबूल हुसैन अंसारी नाम के मिस्त्री ने कहा कि वह इस काम में मदद कर सकते हैं. इसके बाद मकबूल ने इंजीनियरों को बताया कि अगर शिवलिंग बर्फ के ऊपर रख दिया जाए तो बर्फ के धीरे-धीरे पिघलने से शिवलिंग जलाधारी के अंदर चाल जाएगा. इंजीनियर ने ऐसा ही किया और शिवलिंग अपनी जगह पर स्थापित हो गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Hijab Controversy के बीच सरकार ने उडुपी में लगाई ये धारा; जानिए वहां के ताजा हालात

मकबूल के आइ़डिया के काम करने के बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है. बताया जाता है कि मकबूल कभी स्कूल नहीं गए. वह सऊदी अरब में 8 साल रहे और उन्होंने वहां मिस्त्री का काम किया है. इसके अलावा उन्हें कई मंदिर बनाना का भी तजुर्बा भी है. 

Video:

TAGS

Trending news