काजी ने कहा कि वैक्सीन सबके लिए है. टीका लगवाने के लिए जब भी फतवा जारी होगा, मस्जिदों से ऐलान करवाकर वैक्सीन लगवाई जाएगी.
Trending Photos
)
मनोज जैन/उज्जैन: कोरोना को शिकस्त देने के लिए मुल्कभर में वैक्सीनेशन का आगाज़ हो चुका है लेकिन इसी बीच टीकाकरण को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी खड़े किए हैं. सुन्नी मुस्लिम समाज के मज़हबी रहनुमा नायब काजी ने बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे टीका तब तक नहीं लगवाएंगे, जब तक सुन्नी उलेमा कलाम और मुस्लिम डॉ. फतवा नहीं जारी करेंगे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: PM मोदी के पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले लोग, की यह अपील
काजी ने कहा कि वैक्सीन सबके लिए है. टीका लगवाने के लिए जब भी फतवा जारी होगा, मस्जिदों से ऐलान करवाकर वैक्सीन लगवाई जाएगी. उनका दावा है कि वैक्सीन को लेकर सब की एक ही राय नजर आ रही है. उनके के मुताबिक यह इस्लाम का मामला है, इसलिए हम फतवे का इंतजार कर रहे हैं.
फतवा भी जल्द जारी होगा
सुन्नी उलेमाई कलाम ने कहा कि फतवा जारी करने को लेकर मीटिंग हुई है. हमारे मेडिकल लाइन के जो डॉक्टर हैं. उन लोगों से मशवरा किया जा रहा है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि टीकाकरण के लिए फतवा जल्द जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 51 साल की जेनिफर लोपेज ने न्यूड होकर शूट कराया गाना, देखिए HOT SONG
उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई भी बीमारी का हल ना हो तो ऐसे में शरीयत में गुंजाइश होती है. मगर ये काम इस्लाम से जुड़ा हुआ है. इसलिए इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. फतवा जारी होने के बाद पता चल जाएगा कि हमें कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन का इस्तेमाल करना है या नहीं.
यह भी पढ़ें: 1950 में हुआ था प्यार, 2020 में हुई शादी, पढ़िए 70 साल के इस प्यार की फ़िल्मी कहानी
ZEE SALAAM LIVE TV