Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2687755
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंक्या सिर्फ हिन्दू ही पीते हैं शराब, बयान देकर फंसे कश्मीर के AAP विधायक मेहराज मलिक

क्या सिर्फ हिन्दू ही पीते हैं शराब, बयान देकर फंसे कश्मीर के AAP विधायक मेहराज मलिक

Jammu Kashmir Politics: आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने हालिया दिनों एक विवादित बयान दिया था. जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. जम्मू की एक अदालन ने  आप विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक
आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक

Jammu Kashmir News Today: जम्मू-कश्मीर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक ने विवादित बयान दिया था. विधायक मेहराज मलिक ने कहा था कि 'हिंदू तो त्योहार और शादी में शराब पीता है.' इस बयान से बढ़ते विवाद को देखते हुए अब मेहराज मलिक ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान से अगर किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं शर्मिंदा हूं.

आम आदमी पार्टी विधायक मेहराज मलिक ने गुरुवार (20 फरवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा, "शराब तो सभी पीते हैं. कुछ लोग पर्दा करके पीते हैं तो कुछ लोग सरेआम शराब का इस्तेमाल करते हैं. मेरे मुंह से ये बात निकल गई और ऐसा नहीं है कि पीने वाले लोग सारे हैं." उन्होंने कहा कि "हालांकि, जिसने इसको आम किया है, वो फिरका एक ही है. बीजेपी के जितने भी विधायक हैं, वो सभी हिंदू समाज से आते हैं. अगर मंदिरों के शहर में शराब की बिक्री हो रही है तो बेचने वाला भी एक ही है."

विधायक मेहराज मलिक ने आगे कहा, "आप खुद ही बता दीजिए कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम समाज की दुकान कहां हैं? हालांकि, अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं शर्मिंदा हूं. मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है बल्कि युवाओं और नस्लों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "मैंने जो देखा है, वही बात कही है. शादियों में शराब पीना आम बात है और मैं इसे एक त्योहार की तरह देखता हूं. अगर वहां खुलेआम शराब बांटी जाती है तो यह गलत है."

Add Zee News as a Preferred Source

इससे पहले जम्मू की एक अदालत ने डोडा सीट से आप विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. मलिक आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य हैं, वह कई विवादों में घिरे हुए हैं. कोर्ट के जरिये गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद विधायक मेहराज मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह कानून का सामना करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे इस वक्त नहीं पता कि क्या मामला है, मैं पता करूंगा.

मेहराज मलिक ने कहा, "कुछ लोग हैं जिन्होंने मुझे सियासत सिखाई, आपके पास जीता-जागता सबूत है. मैंने हमेशा ईमानदारी की सियासत की है. हालांकि, कुछ लोगों ने मुझे सियासत में घसीटने की कोशिश की और मुझे बेईमानी की सियासत सिखाई." उन्होंने कहा, "मुझे तैरना नहीं आता था, तब धक्का देकर मुझे दरिया में गिरा दिया गया, अब मुझे तैरना आ गया है. इसके बाद अब कोई कानून का इस्तेमाल करके मुझे कटघरे में खड़ा करना चाहते हैं, वहां पर जलील करना चाहते हैं, मुझे बेड़ियां लगवाना चाहते हैं. लेकिन, उन लोगों को पता है कि कानून में इंसाफ है और इंसाफ अगर हो गया तो कानून भी सीखेंगे. आज हमारा नंबर है तो अगला नंबर उनका भी होगा.

मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

TAGS

Trending news