Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2994114

UP News: मस्जिदों से हटाए गए 15 लाउडस्पीकर, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस ने डीजीपी के आदेश पर धार्मिक स्थलों से मानकों से ज्यादा आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया. सिविल लाइन और कोतवाली क्षेत्र में अब तक 15 मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं. अभियान तीन दिन चलेगा.

UP News: मस्जिदों से हटाए गए 15 लाउडस्पीकर, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ज़िले में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं. पुलिस ने उन लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए कार्रवाई की है जो नियामक मानकों के विरुद्ध लगाए गए थे. सिविल लाइन थाना क्षेत्र और नगर कोतवाली क्षेत्र में अब तक करीब 15 लाउडस्पीकर मस्जिदों से उतारे जा चुके हैं. यह कदम प्रदेश के DGP के निर्देश पर उठाया गया है, जिनके आदेश के तहत पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

मुजफ्फरनगर पुलिस का यह अभियान देर रात तक जारी रहा. अधिकारियों के मुताबिक, जिन मस्जिदों में लाउडस्पीकरों की आवाज तय सीमा से अधिक पाई गई या जिन पर जरूरी अनुमति नहीं थी, वहां से उन्हें हटाया गया. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई किसी विशेष धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह ध्वनि नियंत्रण कानूनों के तहत समान रूप से सभी धार्मिक स्थलों पर की जा रही है. चाहे वह मंदिर हो, मस्जिद हो या गुरुद्वारा.

इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है. जिन धार्मिक स्थलों पर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि फैलाने वाले लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, उन्हें हटाया जा रहा है. अभी तक सिविल लाइन और नगर कोतवाली क्षेत्रों से 15 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं है, बल्कि आने वाले कुछ दिनों तक इसे जारी रखा जाएगा. अनुमान है कि तीन दिन तक जिले के अन्य इलाकों में भी यह कार्रवाई चलेगी. अब तक सिविल लाइन क्षेत्र से 9 लाउडस्पीकर और नगर कोतवाली क्षेत्र से 8 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं. साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और धार्मिक स्थलों पर ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल न करें जिनसे ध्वनि प्रदूषण फैलता है या जिससे आम जनता को परेशानी होती है.

TAGS

Trending news