Naushad Siddiqui on BJP and TMC: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी ने BJP और TMC पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि दोनों दल धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं.
Trending Photos
)
Naushad Siddiqui on BJP and TMC: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने बीजेपी और TMC पर संगीन इल्जाम लगाए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों ही दल वोट बैंक की राजनीति के लिए पश्चिम बंगाल में धर्म के साथ खेल रही हैं और उन्हें आर्थिक विकास की कोई चिंता नहीं है.
सिद्दीकी ने कोलकाता के रामलीला मैदान में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए इल्जाम लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सार्वजनिक रूप से अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है, लेकिन वास्तव में, दिखावे के लिए उसने बीजेपी के साथ 'मौन समझौता' कर लिया है.
TMC पर लगाए संगीन इल्जाम
उन्होंने कहा, ‘‘हम वक्फ (संशोधन) अधिनियम का पूरी ताकत से विरोध करने की कसम खाते हैं. हम इसे विफल करने के लिए हर कदम उठाएंगे लेकिन, टीएमसी इस अधिनियम के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी तो कर रही है, लेकिन इसका विरोध करने को लेकर गंभीर नहीं है.’’ विधायक ने आगे कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे बीजेपी के साथ 'बैकडोर सेटिंग' (समझौता) कर रहे हैं. टीएमसी के कुछ बड़े नेताओं ने हजारों एकड़ भूसंपदा अजिर्त कर ली है. वे मुसलमानों सहित आम लोगों का कल्याण नहीं चाहते हैं.’’
मुस्लिम विधायक ने बीजेपी पर बोला हमला
सिद्दीकी ने लोगों से धार्मिक आधार पर उन्हें बांटने की साजिश के प्रति सतर्क रहने की गुजारिश करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी जैसे भाजपा नेता हिंदुओं से एकजुट रहने को सिर्फ इसलिए कह रहे हैं ताकि सत्ता में आने के लिए हिंदू वोटों का एक हिस्सा हासिल किया जा सके.
कब हुई हिंसा
उन्होंने आगे कहा कि रैली से पहले, आईएसएफ समर्थकों की कोलकाता जाते समय भांगर में पुलिस के साथ झड़प हुई. उनके वाहनों को रोक दिया गया और उन्होंने बसंती राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया. सिद्दीकी ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में आईएसएफ के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है.