Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam741739
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसुशांत की साबिक मैनेजर के घर पहुंची NCB, ड्रग्स मामले में हो रही पूछताछ

सुशांत की साबिक मैनेजर के घर पहुंची NCB, ड्रग्स मामले में हो रही पूछताछ

इस वक्त श्रुति मोदी के घर NCB की टीम उनसे सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में लगातार पूछताछ कर रही है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और रिया चक्रवर्ती की साबिक मैनेजर श्रुति मोदी (Shruti Modi) के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की टीम पूछताछ के लिए पहुंची है. इस वक्त श्रुति मोदी के घर NCB की टीम उनसे सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में लगातार पूछताछ कर रही है. 

बता दें, ड्रग्स मामले की तहकीकात में NCB ने जुमा को दिनभर की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती  (Rhea Chakraborty) के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, शौविक और सैमुअल को आज एनसीबी अदालत में पेश करेगी, जिसके लिए उन दोनों को लेकर एनसीबी की टीम निकल चुकी है. खबरों की मानें तो पहले इन दोनों का मेडिकल टेस्ट करवाएगी, उसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा.  

Zee Salaam Live TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news