सूत्रों के मुताबिक सैमुअल मिरांडा के घर से कुछ अहम सुराग NCB के हाथ लगे हैं, जिसके बाद एनसीबी ने उसे हिरासत में लिया है.
Trending Photos
)
मुंबई: नार्कोटिक्स क्राइम ब्यूरो (NCB) की टीम आज भी एक्शन मोड में नज़र आ रही है. NCB ने आज सुबह सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के घर पर छापेमारी की. NCB अब रेड के बाद सैमुअल मिरांडा के घर से निकल चुकी है. NCB की टीम सैमुअल मिरांडा को अपने साथ ले गई है. ज़राए के मुताबिक सैमुअल मिरांडा के घर से कुछ अहम सुराग NCB के हाथ लगे हैं, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया है.
NCB ने रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की हार्ड ड्राइव और उनके कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सीज कर दिया है. NCB रिया के घर से निकलते हुए शोविक चक्रवर्ती को अपने साथ ले गई है और उनका लैपटॉप भी सीज़ कर लिया है. NCB सैमुअल मिरांडा और शोविक को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है.
बता दें कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स मामले से जुड़े होने पर एनसीबी (NCB) ने मुंबई में उनके घर पर छापेमारी की. एनसीबी की टीम सुबह करीब 6:30 बजे रिया चकवर्ती के घर पहुंची. NCB के 5 मेंबरी टीम रिया के घर के अंदर गई है. NCB के साथ मुंबई पुलिस की टीम भी मौजूद है. रिया के घर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
याद रहे कि शोविक चक्रवर्ती से आज ईडी की टीम पूछताछ कर सकती है. वहीं एनसीबी की टीम आज भी एक्शन मोड़ में रहेगी. रिया के भाई शोविक और उनके ड्रग गैंग के बारे में अपने इनफॉर्मर से मिली जानकारी की बुनियाद पर NCB कुछ लोगों से पूछताछ कर सकती है.
सीबीआई आज सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन का इलाज कर रहे डॉक्टर से पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी, केशव और नीरज के साथ-साथ रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों से आज फिर से पूछताछ कर सकती है. NCB के ज़राए के मुताबिक शोविक ने अब्दुल बासित से ड्रग्स ली थी. इससे पहले मंगल को NCB ने जैद विलात्रा नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया था. अब्दुल बासित ने ही जैद और शोविक को मिलवाया था.
17 मार्च 2020 को शोविक और सैमुअल मिरांडा के बीच चैटिंग हुई थी. उसमें शोविक ने सैमुअल मिरांडा को जैद विलात्रा का नंबर दिया और सैमुअल से जैद को 10 लाख रुपये 5 ग्राम ड्रग्स खरीदने के लिए देने को कहा था. इसके बाद सैमुअल मिरांडा ने जैद से राब्ता किया था. सैमुअल मिरांडा ने जैद को 3 बार कॉल किया था. लोकेशन एनालिसिस बताता है कि 17 मार्च 2020 को जैद और सैमुअल की लोकेशन एक ही थी. NCB इस चैट की बुनियाद पर जांच कर रही है.
Zee Salaam LIVE TV