Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam741843
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे रिया चक्रवर्ती के इर्द गिर्द कानून का फंदा कसता जा रहा है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: एनसीबी (NCB) की टीम शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची है. जहां अदालत ने उन्हें 4 दिन (9 सितंबर तक) की रिमांड भेज दिया है. हालांकि एनसीबी ने 7 दिन की रिमांड का मुतालबा किया था. एनसीबी ने शोविक और सैमुअल को कल यानी जुमा को गिरफ्तार किया गया था. NCB ने सबूतों की बुनियाद पर शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी की है.

शोविक चक्रवर्ती के डिफेंस में वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा कि शोविक NCB की रिमांड की मुखालिफत करते हैं. सभी NDPS के सेक्शन हैं और शोविक एजेंसीयों को पूरा तआवुन कर रहे हैं और आगे भी करेंगे. ऐसे में कस्टडी दिए जाने की ज़रूरत नहीं है.

वकील सतीश मानशिंदे ने ये भी कहा है कि इस मामले में अभी तक किसी भी तरह का कोई ड्रग्स सीज़ नहीं किया गया है. वहीं सैमुएल मिरांडा की तरफ से एडवोकेट सुबोध देसाई और कैजान इब्राहिम की तरफ से एडवोकेट अश्विन थूल पेश हुए.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे रिया चक्रवर्ती के इर्द गिर्द कानून का फंदा कसता जा रहा है. इस बीच शोविक और सैमुअल से पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उनसे ये शक गहराता जा रहा है कि रिया ने सुशांत को ड्रग्स दिया था. सुशांत के वालिद केके सिंह पहले ही कह चुके हैं कि रिया उनके बेटे की कातिल है.

बता दें कि NCB के पास शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के खिलाफ डिजिटल और तकनीकी सबूत मौजूद हैं. NCB के ज़रिए जब्त किए गए सामान और चैट की बुनियाद पर शोविक और सैमुअल की गिरफ्तारी हुई है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news