Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam710451
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमहाराष्ट्र में हुकूमत बनाने को लेकर BJP ने दिया था ऑफर, लेकिन हमने नहीं खिलाया कमल: शरद पवार

महाराष्ट्र में हुकूमत बनाने को लेकर BJP ने दिया था ऑफर, लेकिन हमने नहीं खिलाया कमल: शरद पवार

शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में शरद पवार ने खुलासा किया कि बीजेपी बगैर शिवसेना के महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ इत्तेहाद करके हुकूमत बनाने की कोशिश कर रही थी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

महाराष्ट्र: राजस्थान में जारी सियासी बोहरान के बीच नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) का महाराष्ट्र में हुकूमत बनाने को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा बीजेपी ने एनसीपी को सरकार बनाने की पेशकश की थी लेकिन महाराष्ट्र में बीजेपी का 'ऑपरेशन कमल' कामयाब नहीं होगा और ठाकरे हुकूमत 5 साल की मुद्दत पूरी करेगी. 

शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में शरद पवार ने खुलासा किया कि बीजेपी बगैर शिवसेना के महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ इत्तेहाद करके हुकूमत बनाने की कोशिश कर रही थी. उन्होंने कहा कि एनसीपी ने हुकूमत बनाने के लिए बीजेपी से कभी चर्चा नहीं की, शिवसेना को दूर करके हम सरकार बनाएं ये ऑफर बीजेपी का था लेकिन अब ‘ठाकरे सरकार’ पांच साल तक चलेगी.

उन्होंने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि मुखालिफ नज़रिये की हुकूमत गैर मुस्तहकम करना इक्तेदार का गल्त इस्तेमाल है. 'ऑपरेशन लोटस' उसी का हिस्सा है लेकिन महाराष्ट्र में ये नहीं चलेगा. पवार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में तीन जमातों की हुकूमत है और तीनों में बात-चीत जारी रहना अहम है. सीएम उद्धव ठाकरे ने हिमायतियों से बातचीत जारी रखी तो कोई भी ऑपरेशन फेल साबित होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news