)
Health Benefits of Neem: आयुर्वेद में नीम को बहुत ही फायदेमंद बताया गया है. यह एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए किया जाता है. इसकी छाल, पत्ते और बीज के चमत्कारिक फायदे आयुर्वेद में बताए गए हैं. कई बार, जड़, फूल और फल का भी उपयोग किया जाता है. नीम के बत्तों के इस्तेमाल से दरजनों बीमारियों से निजात मिलती है. बहुत सारे इंफेक्शन खत्म हो जाते हैं. इसके अलावा रोजाना नीम का जूस पीने से इम्यूनिटी में इज़ाफ़ा होता है और वजन कम होता है.
साथ-साथ नीम के पत्तों का तेल पुरुषों के लिए भी बेहतरीन चीज है. ऐसा माना जाता है कि यह पुरुषों में स्पर्म की तादाद को बढ़ाता है. एक स्टडी में देखा गया है कि नीम का तेल स्पर्म की तादाद बढ़ाने के साथ-साथ सेक्शुअल परफोर्मेंस में भी इजाफा करता है.
ये हैं नीम के पत्तों के फायदे
1. वजन कम करे- अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आप एक्सरसाइज के अलावा नीम का जूस भी अपनी रूटीम में शामिल कर सकते हैं. इससे धीरे-धीरे आपका वज़न कम होता चला जाएगा. ऐसे में आप ओवर डाईटिंग से बचते हैं. आपका वजन कम करने में मदद मिलती है.
2. इम्यूनिटी में इज़ाफ़ा करे- नीम का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. कोरोना वबा के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए कई लोगों को नीम का इस्तेमाल करते हुए देखा गया.
3. फाइबर से भरपूर- नीम के पत्तों के इस्तेमाल से भरपूर अंदाज में फाइबर मिलता है. नीम के पत्तों से जूस से पचान प्रक्रिया भी अच्छी रहती है. इसमें पाए जाने वाले फाइबर पेट भरने का काम करता है. इससे जल्दी भूख नहीं लगती और जमा चर्बी पिघलने लगती है.
4- बॉडी को डिटॉक्स करे- नीम आम तौर पर जिस्म को साफ करने का काम करता है. ये जिस्म से तमाम तरह से विषाक्त पदार्थों और रसायनों को खारिज करता रहता है. नीम के इस्तेमाल से सूजन की बीमारी भी दूर होती रहती है.
5- मेटाबॉलिज्म बढ़ाए- नीम का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है. दरअसल नीम कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे कैलोरीज बर्न होती हैं और वजन घटता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ मश्वरे के तौर पर है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Zee Salaam Live TV: