)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान के इलाकों पर अपना दावा करने के बाद, नेपाल के वज़ीरे आज़म केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने पीर को एक और बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि भगवान राम नेपाल के हैं, भारत के नहीं. नेपाली मीडिया ने ओली के हवाले से कहा कि 'असली अयोध्या' नेपाल में है और 'भगवान राम नेपाली हैं भारतीय नहीं'
Real Ayodhya lies in Nepal, not in India. Lord Ram is Nepali not Indian: Nepali media quotes Nepal Prime Minister KP Sharma Oli (file pic) pic.twitter.com/k3CcN8jjGV
— ANI (@ANI) July 13, 2020
बता दें कि इससे पहले नेपाल ने हिंदुस्तान के इलाकों को नेपाल में शामिल कर नेपाल के नए नक्शे की तश्कील की थी. जिसमें उसने हिंदुस्तान के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने इलाकों में शामिल किया है. नेपाली हुकूमत की इस हरकत के खिलाफ वहां की अवाम ने आवाज़ भी उठाई थी और मुज़ाहिरे कर नक्शे को वापर लेने की मांग की थी.
हिंदुस्तान ने भी नेपाल की इस हरकत की मुखालिफत की और कहा कि ऐसा कोई तारीखी सबूत या हकायक नहीं है जो ये साबित करता हो कि ये इलाके नेपाल का हिस्सा हैं. हिंदुस्तान ने कहा है कि ये तनाज़े दोनों मुल्कों को बातचीत के ज़रिए सुलझाना चाहिए.
बड़ा सवाल ये है कि 68 साल के ओली को इस वक्त ही क्यों हिंदुस्तान के खिलाफ इस तरह बयान दे रहे हैं जब चीन से हिंदुस्तान के दरमियान कशीदगी चल रही है. कहीं नेपाल चीन के दबाव में आकर ऐसा बयान तो नहीं दे रहा हा. आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार किसी तीसरे शख्स की वजह से दो पुराने दोस्तों के बीच दरार पैदा हो जाती है और हिंदुस्तान और नेपाल की दोस्ती के साथ भी ठीक ऐसा ही हो रहा है.
Zee Salaam LIVE TV