Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1575433

Nestle shares price: क्वार्टर 4 की रिपोर्ट के बाद नेसले के शेयर 4 फीसद गिरे; बेंचने, खरीदने से पहले पढ़ें ये डेटा

Nestle shares price: नेसले के इंट्राडे शेयर में 4% गिरावट देखने को मिली है. ये गिरावट क्वार्टर फाइनल की रिपोर्ट जारी होने के बाद आई है, हालांकि आंकड़ों को देखें तो कंपनी पिछले साल के मुकाबले में प्रोफिट में चल रही है.

Nestle shares price: क्वार्टर 4 की रिपोर्ट के बाद नेसले के शेयर 4 फीसद गिरे; बेंचने, खरीदने से पहले पढ़ें ये डेटा

Nestle shares price: नेसले के शेयर प्राइस में तेजी से गिराव आया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नेसले के इंट्राडे ट्रेड में शेयर 4% गिरकर 18,837.6 आ गया है. ये गिरावट कंपनी के क्वार्टर4 की आय के बारे में रिपोर्ट जारी करने के बाद आई है.

नेसले का क्या है डेटा?

एफएमसीजी प्रमुख नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने गुरुवार को दिसंबर 2022 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए फायदे में 66% सालाना (YoY) वृद्धि दर्ज की, जो 628 करोड़ रुपये है. अगर बात करें पिछले साल की तिमाही की तो ये 379 करोड़ रुपये थी. आपको जानकारी के लिए बता दें कंपनी जनवरी से दिसंबर के फाइनेंशियल इयर को फॉलो करती है.

14 फीसद हुई बढ़ोतरी

Add Zee News as a Preferred Source

दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 14% बढ़कर 4,233 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बिक्री 3,715 करोड़ रुपए नोट की गई थी. इस बीच, परिचालन से राजस्व भी समीक्षाधीन अवधि के लिए 14% इयर ऑन इयर बढ़कर 4,257 करोड़ रुपये हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने चौथे क्वार्टर में 973 करोड़ रुपये का EBITDA नोट किया. ये पिछले साल के इसी क्वार्टर के EBITDA से 14 फीसद ज्यादा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह सुबह 10.07 बजे, बीएसई पर शेयर 2.3% गिरकर 19,168 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अब सवाल उठता है कि आपको नेस्टले के स्टॉक को खरीदना चहिए, बेचना चाहिए या फिर होल्ड करना बेहतर रहेगा.

हालांकि एक्सपर्ट्स की माने तो कंपनी की ग्रोथ में और इजाफा हो सकता है. लॉन्ग टर्म के हिसाब से देखा जाए तो कंपनी स्टॉक में प्रोफिट देकर जा सकती है. हालांकि एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है. पिछले साल के अनुसार कंपनी की ग्रोथ होती दिख रही है. बहरहाल आने वाले दिनों में ही स्थिती पूरी तरह से साफ हो पाएग

TAGS

Trending news